लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के बढ़ते खतरों के बीच किंग खान ने कही दिल जीतने वाली बात, फैंस कर रहे शाहरुख की तारीफ

By अमित कुमार | Updated: March 20, 2020 20:07 IST

शाहरुख खान से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी लोगों से घर में रहने की अपील की थी। शाहरुख और अक्षय की बातों को सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी कर लोगों से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रेटी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में शुक्रवार को इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़ कर 223 हो गये हैं। इस वायरस से बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रेटी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी कर लोगों से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। शाहरुख ने कहा, 'सभी लोगों को पब्लिक प्लेस पर जाने से बचना चाहिए। ट्रेन और बस में जाना तो बिल्कुल छोड़ दें। आने वाले 10 से 15 दिन बहुत ही अहम है। सरकार और नागरिक को मिलकर इस समय से निकलना होगा।'

शाहरुख ने आगे कहा, 'मैं फिर से कहता हूं कि यह समय पैनिक ले कर गलत कदम उठाने का नहीं है। अफवाहों से खुद को दूर रखें और अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।' शाहरुख से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी लोगों से घर में रहने की अपील की थी। शाहरुख और अक्षय की बातों को सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी एक विदेशी सहित 23 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 52 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 28 मामले दर्ज किए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसशाहरुख खानबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस