लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, होटल के चक्कर फंसीं बड़ी मुसीबत में

By भाषा | Updated: November 16, 2018 07:48 IST

रवीना टंडन बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने दिलवाले, मोहरा, दुल्हे राजा, पत्‍थर के फूल, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, अंदाज अपना अपना समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले महीने सड़क यातायात में व्यवधान पैदा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने में बॉलीवुड अभिनेत्री टंडन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष शुजाउद्दीन ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार द्वारा गत 5 नवंबर को पारित एक आदेश के आलोक में टंडन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायत की थी कि मुजफ्फरपुर निवासी प्रणव कुमार और उमेश सिंह के होटल का गत 12 अक्टूबर को टंडन ने उद्घाटन किया था, जिससे यातायात में व्यवधान पैदा हुआ था।

उल्लेखनीय है रवीना टंडन बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने दिलवाले, मोहरा, दुल्हे राजा, पत्‍थर के फूल, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, अंदाज अपना अपना समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह अभी फिल्मों में सक्रिय हैं। हाल ही उनकी मातृ आई थी।

टॅग्स :रवीना टंडनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?