लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे रवीना टंडन के पिता रवि टंडन, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 11, 2022 16:04 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता और मशहूर निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में तड़के सुबह अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का शुक्रवार तड़के सुबह निधन हो गयारवीना ने सोशल मीडिया पर पापा को याद कर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है

मशहूर निर्देशक और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पिता रवि टंडन (Ravi Tandon) का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में तड़के सुबह अंतिम सांस ली। वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे रवि टंडन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रवीना ने सोशल मीडिया पर पापा को याद कर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। यह सेलेब्स के साथ फैंस की आंखें भी नम कर देने वाला है। 

बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता रवि टंडन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप हमेशा मेरे साथ चलोगे और मैं आपके साथ। मैं आपको कभी नहीं जाने दूंगी। लव यू पापा।" रवीना टंडन के पोस्ट पर जूही चावला, नम्रता शिरोडकर और नीलम कोठारी सोनी जैसे सेलेब्स ने कमेंट कर एक्ट्रेस के पिता को श्रद्धांजलि दी है।

मालूम हो, आगरा में जन्मे रवि टंडन ने कई हिट फिल्में  बनाईं। इनमें से कुछ फिल्मों में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया। इस लिस्ट में ‘मजबूर’ और ‘ख़ुद्दार’ जैसी हिट फिल्मों का नाम शामिल है। ‘अनहोनी’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्में उनके शुरुआती करियर की कुछ फिल्में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने घर पर ही रवि टंडन का निधन शुक्रवार की सुबह करीब पौने चार बजे हुआ।

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!