लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह ने विराट कोहली के लिए शेयर किया प्यारा पोस्ट, लिखा- ये न्यू इंडिया है और ये बंदा नए इंडिया का हीरो है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 18, 2019 10:16 IST

एक्टर रणवीर सिंह ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और उनके नाम एक पोस्ट शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब रणवीर ने सभी क्रिकेटर्स के साथ की अपनी फोटो शेयर की हैं। ऐसे में 16 जून को हुए भारत पाकिस्तान के मैच को एक्टर देखने पहुंचे थे।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में हैं। ऐसे में 16 जून को हुए भारत पाकिस्तान के मैच को एक्टर देखने पहुंचे थे। अब रणवीर ने सभी क्रिकेटर्स के साथ की अपनी फोटो शेयर की हैं। यहां वह मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

इन सभी फोटो को शेयर करते हुए एक्टर  रणवीर सिंह ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और उनके नाम एक पोस्ट शेयर किया है।रणवीर सिंह ने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- मैं बचपन से ही इंडियन क्रिकेट टीम का फैन रहा हूं। हम अपनी प्यारी टीम के लिए बहित इमोशनल होते हैं और चाहते हैं कि हमारी टीम दुनिया में बेस्ट करे। 

और अब विराट कोहली। यह इंसान क्रिकेट में आया। जिसने इंडियन क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल लिया। वह अपना काम बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं। हमारे देश को एल्फा वॉरियर की तरह लीड कर रहे हैं। ये नया इंडिया है और ये बंदा नए इंडिया का हीरो हौ। हमें तुम पर गर्व है कप्तान।

रणवीर ने केवल विराट कोहली ही बल्कि हार्दिक पांडया, के एल राहुल, शिखर धवन, सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, सहवाग और हरभजन सिंह के साथ भी फोटो शेयर की हैं। रणवीर सिंह की फिल्म 83 अगले साल अप्रैल महीने में पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म में 1983 में हुए वर्ल्ड कप के पलों को दोबारा से दिखाया जाने वाला है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोल निभाती नजर आएंगी। रणवीर और दीपिका शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे।

टॅग्स :रणवीर सिंहविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच