लाइव न्यूज़ :

फर्जी वीडियो के खिलाफ रणवीर सिंह का एक्शन, दर्ज कराई FIR, एक्टर के प्रवक्ता ने की पुष्टि

By मनाली रस्तोगी | Published: April 22, 2024 1:41 PM

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालिया घटनाक्रम में अभिनेता ने एआई डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह एक फर्जी वीडियो के नए शिकार बन गए।रणवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक फर्जी वीडियो के नए शिकार बन गए। ऐसे में रणवीर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के प्रवक्ता ने कहा, "हां, हमने पुलिस शिकायत दर्ज की है और उस हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जो रणवीर सिंह के एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो को बढ़ावा दे रहा था।"

रणवीर सिंह के FIR दर्ज कराने के पीछे की वजह

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डीपफेक एआई डीपफेक में दावा किया गया है कि अभिनेता ने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी के लिए वोट मांगे हैं। इससे पहले, रणवीर सिंह भी डीपफेक के बारे में बात कर चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी यही बात व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने लिखा, ''डीपफेक से बचो दोस्तों''।

जानते हैं रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट के बारे में

हाल ही में रणवीर सिंह ने 14 अप्रैल को वाराणसी में कृति सेनन के साथ मनीष मल्होत्रा ​​के फैशन शो के लिए वॉक किया। कृति सेनन को लाल लहंगा पहने देखा गया, जबकि रणवीर ने गोल्डन-वाइन रंग की धोती-शेरवानी पहनी थी और दोनों की जोड़ी काफी जादुई लग रही थी। 

रणवीर सिंह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में सिंबा का किरदार फिर से निभाएंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी हैं। रणवीर की पाइपलाइन में 'डॉन 3' भी है।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोणFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFarrukhabad: भैया, मामा ने कई बार लूटी मेरी आबरू, पीड़िता ने चचेरे मामा पर लगाए आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबेबी बंप छुपाती दिखीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर वीडियो बना रहे फैन का कैमरा छीना; देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीहबी रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अनबन की अफवाहों पर लगाया ताला, वेडिंग रिंग दिखाते हुए कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह के बाद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया से रिमूव की शादी की फोटो, जानें क्या है माजरा?

भारतPrajwal Revanna Video Controversy: प्रज्वल रेवन्ना के कथित 'सेक्स स्कैंडल' की पीड़ित महिलाओं ने साझा की आपबीती, बोलीं- "जब वो घर आते थे तो हमें डर लगता था"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीArmaan Malik: नई यात्रा की शुरुआत, जहां से सब कुछ शुरू होता..., अरमान मलिक ने कहा

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में पत्नी महीप ने खुलकर की बात, कहा- वो नहीं चाहते कि बेटी शनाया संग कुछ ऐसा हो

बॉलीवुड चुस्कीकैंसर से जंग के दौरान करीबी दोस्तों ने छोड़ा साथ, बिल्कुल अकेली हो गई थीं मनीषा कोइराला, खुद बताई कहानी

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के सपोर्ट में आईं एक्स गर्लफ्रेंड, बिश्नोई समाज से मांगी माफी; बोलीं- सलमान को नुकसान पहुंचाने...

बॉलीवुड चुस्कीबोमन ईरानी ने अपने क्रिएटिव होम बैनर 'ईरानी मूवीटोन' की दुनिया की एक झलक साझा की