लाइव न्यूज़ :

सेलेना गोमेज से आगे निकले रणवीर सिंह, एक्ट्रेस को इस मामले में दी मात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2020 21:47 IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म '83', 'सूर्यवंशी' और 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं रणवीर सिंहदुनियाभर में मौजूद हैं रणवीर सिंह के फैंस

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हॉलीवुड एक्ट्रेस-सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) को पछाड़ते हुए अमेरिका के जाने-माने ऑनलाइन डेटाबेस और सर्च इंजन Giphy पर सबसे तेजी से उभरने वाले वर्ल्ड आइकन बन चुके हैं।

(फोटो सोर्स- GIPHY)

बता दें, Giphy एनिमेटेड इमेज या GIFs बनाने और शेयर करने के लिए यूजर्स के बीच काफी मशहूर है। ऐसे में इस प्लेटफार्म पर जहां सेलेना ने 961 मिलियन लाइक्स हासिल किए हैं तो वहीं रणवीर ने 1 बिलियन व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दुनियाभर में मौजूद हैं रणवीर सिंह के फैंस

(फोटो सोर्स- GIPHY)

ऐसा करने से रणवीर न सिर्फ उन चुनिंदा स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके प्रोफाइल व्यूअर्स की संख्या 1 बिलियन से ज्यादा है बल्कि उन्होंने कई बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर के फॉलोवर्स अमेरिका, ब्रिटेन, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका, सिंगापुर, हांगकांग, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और जापान जैसे देशों में मौजूद हैं। 

फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं रणवीर

वहीं, रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म '83', 'सूर्यवंशी' और 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं। फिल्म '83' में रणवीर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जोकि साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। फिल्म में रणवीर भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

टॅग्स :रणवीर सिंहहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल