दीपिका-रणवीर में दरार, शादी के ऐन पहले इस बात को लेकर हुआ दोनों में मतभेद
By असीम चक्रवर्ती | Published: July 2, 2018 08:58 AM2018-07-02T08:58:29+5:302018-07-02T08:58:29+5:30
दीपिका अपनी शादी को पूरी तरह से गुप्त रखना चाहती हैं जबकि रणवीर इसके सख्त खिलाफ हैं।
मुंबई, 2 जुलाईः रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की शादी नवंबर में लगभग तय है। इन दिनों शादी के डेस्टिनेशन को लेकर दीपिका और रणवीर सिंह के बीच थोड़ा मतभेद पैदा हो गया है। दीपिका का मन इटली में शादी करने का है लेकिन रणवीर भारत के ही किसी नीरव जगह में करना चाहते हैं।
असल में दीपिका की तुलना में रणवीर के दोस्तों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। दूर में शादी होगी तो उतने दोस्तों को बुलाना संभव नहीं होगा। दीपिका अपनी शादी को पूरी तरह से गुप्त रखना चाहती हैं जबकि रणवीर इसके सख्त खिलाफ हैं।
रणवीर इसमें मीडिया के कुछ खास दोस्तों को खास तौर पर बुलाना चाहते हैं। एक गुप्त सूत्र के मुताबिक अंतत: शादी का डेस्टिनेशन बदल सकता है क्योंकि कई मौकों पर दीपिका ने रणवीर की हर इच्छा का सम्मान किया है।
रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की फोटो, ऐसा रहा दीपिका का रिएक्शन!
जैसे कि दीपिका शादी 2019 के शुरू में करना चाहती थीं लेकिन रणवीर इस साल के अंत में शादी करना चाहते हैं। आखिर में वही हुआ।