रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की फोटो, ऐसा रहा दीपिका का रिएक्शन!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 25, 2018 12:05 PM2018-06-25T12:05:30+5:302018-06-25T12:05:30+5:30

रणवीर सिंह इन दिनों 'गली बॉय' और 'सिंबा' की शूटिंग कर रहे हैं। गली बॉय में वह एक रैपर की भूमिका में दिखेंगे।

Ranveer Singh Share his childhood photo | रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की फोटो, ऐसा रहा दीपिका का रिएक्शन!

रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की फोटो, ऐसा रहा दीपिका का रिएक्शन!

मुंबई, 25 जून: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं वह अक्सर अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और लुक को शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें आप उनके हेयर स्टाइल को देखकर हैरान रह जाएंगे। उनकी यह तस्वीर साल 1985 की है उस दौर में भी रणवीर काफी फैशनेबल थे।   

वैसे आपको बता दें कि रणवीर अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए भी काफी जाने जाते हैं। पार्टी हो या इवेंट अपने रंगबिरंगे कपड़ों के साथ रणवीर कहीं भी पहुंच जाते हैं। जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं।  

फ़िलहाल रणवीर की इस तस्वीर को देखकर उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने अपना रिएक्शन देते हुए Noooo लिखा है। 

अर्जुन कपूर ने भी कमेंट लिखते हुए कहा 'सख्त लौंडो का उस्ताद'। आयुष्मान खुराना ने लिखा रणवीर का हेयर स्टाइल तो फिल्म 'विश्वात्मा' के गुलशन ग्रोवर जैसा है।

अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों 'गली बॉय' और 'सिंबा' की शूटिंग कर रहे हैं। गली बॉय में वह एक रैपर की भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं। यह फिल्म मुंबई के चॉल (झोपड़ी) में रहने वाले नाजी और डिवाइन पर आधारित है, जोकि एक स्ट्रीट रैपर हैं। 

वहीं 'सिंबा' में रणवीर सिंह एक दबंग पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सारा अली खान और सोनू सूद भी हैं। सोनू फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखेंगे।

Web Title: Ranveer Singh Share his childhood photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे