Video: रणवीर सिंह ने खोया अपना आपा, रैश ड्राइविंग कर रहे शख्स को दी गाली!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 5, 2018 05:06 PM2018-09-05T17:06:49+5:302018-09-05T17:07:30+5:30

रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी।

Ranveer Singh abuses man for rash driving calls him stupid | Video: रणवीर सिंह ने खोया अपना आपा, रैश ड्राइविंग कर रहे शख्स को दी गाली!

Video: रणवीर सिंह ने खोया अपना आपा, रैश ड्राइविंग कर रहे शख्स को दी गाली!

मुंबई, 5 सितम्बर: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने कूल अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। ऐसा आजतक नहीं देखा गया कि रणवीर अपना आपा खो बैठे हो। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स को गुस्से में फटकारते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें उसने रणवीर सिंह पर बद्तिमीजी करने का आरोप लगाया है। 

कैप्शन में यूजर ने लिखा- ''बदतमीज इंसान। बात करने की तमीज नहीं है। तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां-बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है पागल इंसान। अगर यही व्यवहार रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख, फिर हीरो बनना फ्लॉप एक्टर।''


खबरों की मानें तो गाड़ी चलाने वाला आदमी रणवीर की कार के काफी करीब अपनी गाड़ी चला रहा था। रणवीर ने देखा कि वो आदमी फोन पर किसी से बात कर रहा है जिसके बाद रणवीर सिंह का गुस्सा भड़क उठा और वे उसे डांटने लगे। हालांकि इस वीडियो में रैश ड्राइविंग कहीं नजर नहीं आती। वीडियो में रणवीर सिंह उस आदमी पर चीखते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर तख्त, 83, गली बॉय में भी दिखेंगे। वैसे जनवरी में उनकी फिल्म पद्मावत भी रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। फिल्म में उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी।

Web Title: Ranveer Singh abuses man for rash driving calls him stupid

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे