लाइव न्यूज़ :

विदेश में शादी करके फंस सकते हैं रणवीर-दीपिका, इस रस्म से सिख हुए नाराज !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 19, 2018 16:19 IST

इटली में दीपिका और रणवीर की शादी में गुरु ग्रंथ साहिब को होटल ले जाने से सिख समुदाय नाराज है।

Open in App

रणवीर दीपिका की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हर तरफ दोनों की शादी की चर्चा हो रही है। 14-15 नवंबर को देश से दूर इटली में दोनों ने फेरे लेकर अब मुंबई भी वापस भी आ गए हैं। लेकिन अब दोनों के खिलाफ सिख समुदाय एक कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

इटली में दीपिका और रणवीर की शादी में गुरु ग्रंथ साहिब को होटल ले जाने से सिख समुदाय नाराज है। कहा जा रहा है कि आनंद कारज (सिख रिवाज से शादी) के लिए जोड़े को गुरुद्वारा जाना था, लेकिन गुरु ग्रंथ साहिब को ही इटली के होटल में मंगवा लिया गया था और रस्में अपने हिसाब से अदा की गईं। वहां सिख समुदाय ने कहा है कि भारत में अकाल तख्त से इसकी शिकायत की जाएगी। हांलाकि अभी इस मुद्दे पर कपल की ओर से कोई भी सफाई पेश नहीं की गई है।

मुंबई पहुंचकर यूं आए नजर दीपिका-रणवीर को आज  मुंबई पहुंचे। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए। दीपिका यहां गोल्डन रंग के सूट में दिखीं, जबकि रणवीर ने कुर्ते पायजामे के साथ पिंक रंग की कोटी पहनी। दोनों मैचिंग गोगल्स में नजर आए। दीपिका पादुकोण की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। वह पूरी तरह से नवेली दुल्हन की तरह से सज के भारत लौटी हैं।शादी के बाद अब पहली बार दीपिका खार में अपनी ससुराल पहुंच गई हैं। सुसराल पहुंच कर दोनों ने हाथ हिलाकर बार बार मीडिया  और अपने चाहने वालों का शुक्रियाअदा किया । इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। 

दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा। 

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच