लाइव न्यूज़ :

रानू मंडल का मेकअप से बिगड़ा चेहरा, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 17, 2019 12:28 IST

रानू मंडल की ये तस्वीरें कई मीम्स के साथ वायरल हो रही हैं। लोग इन फोटोज पर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। रानू मंडल की एक फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें उनका चेहरा काफी सफेद नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरानू मंडल की ये तस्वीरें कई मीम्स के साथ भी वायरल हो रही हैं। ये फोटो असली है या इसे एडिट किया गया है इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल अब एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। इस समय सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उन्होंने शानदार ड्रेस पहनी है, लेकिन उनका मेकअप लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल, रानू हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पार्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका कुछ ऐसा मेकअप किया कि लोग रानू का मजाक उड़ाने लगे।

रानू मंडल की ये तस्वीरें कई मीम्स के साथ भी वायरल हो रही हैं। लोग इन फोटोज पर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। रानू मंडल की एक फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें उनका चेहरा काफी सफेद नजर आ रहा है। ये फोटो असली है या इसे फोटोशॉप से एडिट किया गया है इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के मीम्स शेयर किए जा रहे हैं...

आपको बता दें कि रानू मंडल का पश्चिम बंगाल के राना घाट पर गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके रानू रातों रात सेलिब्रिटी बन गईं। बॉलीवुड म्यूजिशियन और सिंगर हिमेश रेशमिया ने रानू को गाने का मौका दिया। फिर तो रानू की मानो किस्मत ही बदल गई।

हाल ही में रानू का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे किसी महिला पर गुस्सा करते हुए नजर आ रही थीं। रानू ने गुस्सा इसलिए किया था क्योंकि उस महिला ने रानू का हाथ छू दिया था। लेकिन इतनी सी बात पर रानू का ये तेवर देखकर लोग रानू पर भड़क गए थे और कई तरह की नसीयतें देने लगे थे। इसके बाद अब रानू की ये ओवर मेकअप वाली तस्वीर वायरल हो रही है।

टॅग्स :रानू मंडलहिमेश रेशमियारानाघाटपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार