लाइव न्यूज़ :

Mardaani 2 Box Office Collection Day 3: रानी मुखर्जी की फिल्म ने वीकेंड पर मचाया धमाल, जानें तीन दिन का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 10:06 IST

रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' रिलीज हो गई है, फिल्म ने पहले तीन इतने करोड़ रुपये की कमाई की है

Open in App
ठळक मुद्देरानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने दमदार रोल में पर्दे पर वापस आ गई हैंरानी की फिल्म मर्दानी 2 इसी शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है

रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने दमदार रोल में पर्दे पर वापस आ गई हैं। रानी की फिल्म मर्दानी 2 इसी शुक्रवार को पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस ने जमकर पसंद किया है। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक पुलिस ऑफीसर का रोल निभाती नजर आई हैं। जो रेपिस्ट सीरियल किलर को पकड़ती हैं।

फिल्म मर्दानी के पहले पार्ट में दमदार थ्रिलिंग को पेश किया गया था। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2 ' ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 ने रविवार को 7 करोड़ रुपये की कमाई की होगी। इस हिसाब से फिल्म ने केवल 3 दिनों में 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, हालांकि, इसके आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी राजस्थान की है। एक दिन यहां एक दरिंदे की एंट्री होती है। जो पहले यहां लड़कियों को किडनैप करता है फिर उनके साथ रेप करता है और टार्चर करके उनकी हत्या कर देता है।ऐसा ही दिल देहला देने वाला मामला सामने आता है जिसकी हैवानियत देख कर पूरे देश का खून खौल उठता है।इस हैवानियत वाले केस को सैल्व करने आती है शिवानी शिवाजी रॉय यानि रानी मुखर्जी।फिल्म में हैवानियत करने वाला विलेन (विशाल जेठवा) है। जो पुलिस के साथ गेम खेलता है। वह पुलिस ऑफिसर शिवानी को चुनौती देता है कि वह फिर एक और लड़की के साथ ऐसी ही हैवानियत करने जा रहा है। ये थिएटर में जा कर ही देखना होगा कि क्या वह फिर से ऐसा कर पाता है कि नहीं।

एक्टिंग

रानी मुखर्जी ने बहुत ही शानदार एक्टिंग को पेश किया है। डायलॉग के साथ साथ एक्शन सीन भी रानी ने सही टाइन पर बोले हैं। रानी री एक्टिंग आपको बांधे रखने को काम करेगी। फ‍िल्‍म में व‍िलेन के रोल में व‍िशाल जेठवा हैं जिनको दर्शक टीवी पर एक शो में अकबर के रोल में देख चुके हैं। वह मासूम द‍िखते हैं लेकिन अपने डेब्‍यू रोल में उन्‍होंने जान फूंक दी है। राजस्‍थानी लहजे को भी उन्‍होंने कस कर पकड़ा है जो उनके किरदार को डरावना बनाता है।

टॅग्स :मर्दानी 2रानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji: यह तो बस शुरुआत है, और भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना चाहती हूं, रानी मुखर्जी

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji Birthday Special: 'मर्दानी' से लेकर 'हिचकी' तक रानी मुखर्जी की ये फिल्में छू लेंगी आपका दिल, देखें ऑनलाइन

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापस आएंगी रानी मुखर्जी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 3

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?