लाइव न्यूज़ :

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुद पहुंचे रणदीप हुड्‌डा, किया सराहनीय काम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2018 11:05 IST

बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्‌डा ने भी अनूठे ढंग से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे हैं। खबर के अनुसार रणदीप ने केरल केवल पैसे भेजना ठीक नहीं समझा है।

Open in App

मुंबई, 25 अगस्त: केरल में बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए कोई दिनों आगे आ रहा है। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स भी आगे आए हैं। पीड़ितों की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सितारे अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। ऐसे अब पूरा बॉलीवुड इन पीड़ितों की मदद के लिए एक जुट होता नजर आ रहा है। 

इसी बीच बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्‌डा ने भी अनूठे ढंग से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे हैं। खबर के अनुसार रणदीप ने केरल केवल पैसे भेजना ठीक नहीं समझा है। वह खुद वहां पहुंचकर पीड़ितों को खाना सर्व करते नजर आए हैं। इतना ही नहीं रणदीप ने बाढ़ पीड़ति इलाकों में वॉलेंटियर्स के साथ मिलकर साफ-सफाई भी की है। 

वहीं, उन्होंने यूके बेस्ड ह्यूमैनिटेरियन रिलीफ ऑर्गनाइजेशन खालसा एड को जॉइन किया। 1999 से पूरी दुनिया में  यह ऑर्गनाइजेशन आपदा पीड़ितों को मदद पहुंचाने का काम करती है। इसी के साथ मिलकर उन्होंने पीड़ितों की मदद की है। इस दौरान वह लोगों का खाना परोसते हुए नजर आए हैं। इस दौरान वह इसी संस्था के कपड़े पहने भी दिखे।

केवल रणदीव ही नहीं उनसे पहले भिनेत्री सनी लियोन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए 5 करोड़ की बात कही है।  सनी अपने पति के साथ मिलकर ये मदद करेंगी।  उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टा पेज के जरिए दी है। सनी ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि उम्मीद है कि आज डेनिलय और मैं केरल के तमाम जरूरतमंद लोगों में से कुछ को 1.3 टन खाने में से कुछ खिला पाऊंगी। 

साथ ही सनी के अलावा अमिताभ बच्चन ने जहां कपड़े, जूते भिजवाए हैं। इसके साथ ही शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स केरल तक अपनी मदद पहुंचा चुके हैं। 

टॅग्स :रणदीप हुड्डाकेरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर आई नन्ही परी, दंपति ने सोशल मीडिया पर साझा की बेटी की तस्वीर

बॉलीवुड चुस्कीRandeep Hooda-Lin Laishram: रणदीप हुड्डा बनेंगे पिता, पत्नी लिन लैशराम संग शेयर की फोटो

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म 'जाट' में चर्च सीन को लेकर बवाल, सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ FIR; जानिए क्यों

बॉलीवुड चुस्कीParis Olympics 2024: अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर सेलेब्स ने मनाया जश्न, रेसलर को कुछ यूं दी बधाई

भारतWayanad Landslide: वायनाड पहुंचे साउथ एक्टर मोहनलाल, भूस्खलन इलाके का किया दौरा; पीड़ितों की मदद के लिए 3 करोड़ देने का वादा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?