लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर ने बेटे रणबीर को दी हरी झंडी, कहा-अब करलो शादी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 30, 2018 18:35 IST

रणबीर कपूर इस समय आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वह कटरीना और दीपिका के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

Open in App

मुंबई, 30 जून:रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिली है। पहले ही दिन 34. 75 करोड़ का कारोबार करके इस साल की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म 'रेस 3' को भी पीछे छोड़ दिया है। रणबीर तो फिल्म की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग को इंजॉय कर रहे हैं, लेकिन उनके पिता ऋषि कपूर चाहते हैं कि रणबीर जल्द से जल्द शादी कर लें। 65 वर्षीय ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, यह उचित समय है जब रणबीर और उनके बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी को शादी के बारे में सोचना चाहिए। बेस्ट फ्रेंड्स! तुम दोनों के लिए अभी शादी करना कैसा रहेगा? उचित समय।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर इस समय आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। इससे पहले वह कटरीना और दीपिका के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। 

ऋषि कपूर जल्द ही तापसी पन्नू के साथ फिल्म मुल्क में नजर आने वाले हैं। इसका टीजर भी रिलीज हो गया है। वहीं, अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं। इस फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रॉडक्शन प्रड्यूस कर रहा हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 15 अगस्त को रिलीज़ होगी।  रणबीर और आलिया पहली बार किसी फिल्म में साथ नज़र आएंगे। रणबीर इससे पहले 'वेक अप सिड' और ये जवानी है दीवानी' में भी अयान के साथ काम कर चुके हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?