लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर का फ्लॉप फिल्मों पर बड़ा बयान, पुलिसवाले ने दी थी ये अनोखी सलाह- देखें Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 30, 2019 09:27 IST

2018 में आई उनकी फिल्म संजू ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें रणबीर के काम को भी खूब सराहा गया था।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट यंग एक्टर में हैं जिनकी फैंस फालोइंग जमकर है। 2018 में आई उनकी फिल्म संजू ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें रणबीर के काम को भी खूब सराहा गया था।

संजू से पहले रणबीर ने कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप दी थीं। जिससे  रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी परेशान हो गए थे। इस बात का खुलासा उन्हें हाल ही में हुए 'उमंग अवॉर्ड' में किया है। इस शो में रणबीर ने शाहरुख खान के सामने ये बात कही है। महाराष्ट्र पुलिस के वेलफेयर फंड के लिए हर साल होने वाले सालाना जलसे उमंग अवार्ड्स में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।

उन्होंने बताया कि जब वह फ्लॉप फिल्में दे रहे थे उस वक्त एक बार वह अपनी कार से गुजर रहे थे। रोड़ पर मौजूद एक पुलिसवाले ने उन्हें हाथ दिया,इसके बाद वह कार से उतरकर पुलिसवाले को सेल्फी देने लगे। 

रणवीर सिंह ने आगे बताया कि पुलिस वाले ने सेल्फी लेने के बाद उन्हें फिल्मों को लेकर सलाह तक दे डाली, उन्होंने कहा है कि पुलिस वाले ने उन्हें फ्लॉप फिल्में ना करने की सलाह दी और कहा है कि उन्हें पुलिस ऑफिसर जैसे रोल करने चाहिए। रणबीर कपूर की इस सलाह के बाद शाहरुख उनका मजाक बनाने लगए और अवॉर्ड शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगए।

आलिया के साथ पहुंचे थे

उमंग 2019 में आलिया और रणबीर ने एक साथ पोज दिया। इस फंक्शन में जहां रणबीर ब्लैक रंग के सूट में दिखे तो आलिया ने क्रीम और ग्रीन रंग का अनारकली सूट पहन रखा था। दोनों कपल ने एक-दूसरे के साथ बहुत सारी फोटोज क्लिक करवाई जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं फंक्शन में दोनों एक साथ एक दूसरे के बगल बैठे हुए भी दिखे। 

टॅग्स :रणबीर कपूरसंजू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल