लाइव न्यूज़ :

विवादों में फंसे रणबीर कपूर, जानें क्यों हुआ केस दर्ज ?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 20, 2018 19:23 IST

रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'संजू' की रिलीज़ के बाद से ही खूब चर्चाओं में बने हुए हैं और खूब तारीफें भी पा रहे हैं। हर कोई उनकी परफॉरमेंस के लिए उनकी तारीफ कर रहा है।

Open in App

रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'संजू' की रिलीज़ के बाद से ही खूब चर्चाओं में बने हुए हैं और खूब तारीफें भी पा रहे हैं। हर कोई उनकी परफॉरमेंस के लिए उनकी तारीफ कर रहा है। ऐसे में एक बार फिर से वह चर्चाओं में आ गए हैं लेकिन किन्हीं गलत वजहों से। रणबीर के एक किराएदार ने उनके ऊपर केस कर दिया है और 50 लाख रुपये देने की मांग भी की है। 

पुणे के कोरेगांव पार्क के ट्रम्प टावर में रणबीर कपूर का एक अपार्टमेंट है जिसे उन्होंने शीतल सूर्यवंशी को किराए पर दे रखा है। किराएदार शीतल सूर्यवंशी ने रणबीर पर आरोप लगाया है और केस भी दर्ज किया है कि रणबीर ने उन्हें रेंट एग्रीमेंट का टाइम पूरा होने से पहले ही घर से निकाल दिया है। शीतल का कहना है कि उनके बीच 4 लाख के हिसाब से 12 महीने तक का एग्रीमेंट हुआ था और उन्होंने 24 लाख का डिपॉज़िट भी जमा किया था। उसके बाद भी उनसे समय पूरा होने से पहले ही घर खली करवा लिया गया। 

इसी मामले को लेकर पुणे की सिविल कोर्ट में किराएदार शीतल ने रणबीर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और साथ ही 50 लाख रुपये देने की मांग भी की है वो भी ब्याज के साथ। 

इस सब मामले में रणबीर ने कहा कि किराएदार ने घर अपनी मर्जी से खाली करा है। रेंट एग्रीमेंट में साफ़-साफ़ लिखा है कि किराए पर लिए जाने के बाद अपार्टमेंट 12 महीनों के लिए अलॉट कर दिया गया था। साथ ही रणबीर ने ये भी बताया कि किराएदार ने 3 महीने का किराया भी नहीं दिया था इसलिए डिपॉज़िट से बकाया रकम काट ली गई थी। बाकि, इस केस की अगली सुनवाई 28 अगस्त को होनी है 

टॅग्स :रणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल