लाइव न्यूज़ :

'संजू' के बाद एक और दमदार रोल करेंगे रणबीर कपूर, राकेश शर्मा की बायोपिक में आ सकते हैं नजर!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 5, 2019 08:44 IST

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक को आमिर खान, शाहरुख खान के बाद विक्की कौशल ने भी ठुकरा दिया है.

Open in App

अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक को आमिर खान, शाहरुख खान के बाद विक्की कौशल ने भी ठुकरा दिया है. अब खबर आ रही है कि निर्माता इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को साइन करना चाहते हैं. फिल्म का नाम 'सैल्यूट' से बदलकर 'सारे जहां से अच्छा' रखा गया है.

बता दें कि इस फिल्म की कहानी राकेश शर्मा के ईद-गिर्द घूमने वाली है. राकेश पहले भारतीय थे जिन्होंने अप्रैल 1984 में अंतरिक्ष की यात्रा की थी. इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा से पहले ही जब शाहरुख ने इसे छोड़ दिया तो माना जाने लगा कि किंग खान 'जीरो' की असफलता के बाद अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

बीते दिनों इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल, राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों का भी नाम सामने आया था लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानंे तो निर्माता इसका ऑफर रणबीर कपूर के पास लेकर गए थे.

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भी भर दी है. रणबीर इन दिनों अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे.

टॅग्स :रणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?