लाइव न्यूज़ :

रणबीर-आलिया इस तारीख को करने जा रहे हैं सगाई, आप भी देखें वायरल हो रहा कार्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2019 13:05 IST

सोशल मीडिया पर अफवाह जमकर उड़ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल सगाई करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे इन दिनों खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूरआलिया भट्ट के इश्क के चर्चे इन दिनों खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। अब दोनों अवॉर्ड फंक्शन से लेकर एक दूसरे के घरों में आए दिन नजर आने लगे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अफवाह जमकर उड़ रही है ,जिसको सुनकर फैंस जमकर हैरान होने वाले है। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर रणबीर-आलिया की सगाई का कार्ड वायरल किया जा रहा है।

खास बात ये है कि इस कार्ड में दोनों की सगाई की तारीख भी बताई गई है। इस कार्ड के अनुसार दोनों अलगे साल 2020 में 22 जनवरी को सगाई कर लेंगे। दोनों उमेद भवन पैलेस जोधपुर में सगाई करेंगे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कार्ड को शेयर करते हुए लिखा गै कि रणबीर और आलिया शादी के बंधन में आखिरकार बंधने जा रहे हैं। हालांकि ये महज अफवाह की कही जा सकती है। क्योंकि ये सोशस मीडिया पर किसी की करामात लग रही है। कार्ड में आलिया का नाम 'Aliya' लिखा गया है जबकि उसकी सही स्पेलिंग 'Alia' है. इसी के साथ उसमें उनके पिता का नाम महेश भट्ट की जगह मुकेश भट्ट लिखा गया है। ऐसे में साफ है कि ये कार्ड फेक है।

आलिया ने तोड़ी चुप्पी

इस सभी खबरों पर फाइनली अलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आलिया भट्ट ने इन खबरों को लेकर हंसते हुए कहा है कि कुछ भी, ये सभी बातें सिर्फ बकवास हैं। ये सिर्फ हमारी वेकेशन थी। लोगों को जो कहना है वे वही कहेंगे।

आलिया के इस बयान के बाद एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने भी इस पर अपनी राय वक्त की। उन्होंने कहा कि ये सभी बातें पूरी तरह से गलत और निराधार है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल