रिद्धिमा के बर्थडे पर भाई रणबीर कपूर दिया सरप्राइज, आलिया भट्ट के साथ किया जबरदस्त डांस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 15, 2020 03:26 PM2020-09-15T15:26:18+5:302020-09-15T15:26:18+5:30

रिद्धिमा (Riddhima Kapoor Sahani) ने भी अन्य लोगो की तरह कोविड-19 के चलते अपना जन्मदिन घर में ही मनाया, रिद्धिमा को जन्मदिन पर अपने पिता (Rishi Kapoor) की कमी खूब खली

ranbir-kapoor-alia-bhatt-dance-together-for-surprise | रिद्धिमा के बर्थडे पर भाई रणबीर कपूर दिया सरप्राइज, आलिया भट्ट के साथ किया जबरदस्त डांस

आलिया संग रणबीर ने किया डांस (फाइल फोटो)

Highlightsरिद्धिमा ऋषि कपूर के निधन के बाद से मुंबई ही हैंरिद्धिमा ने अपना जन्मदिन अपने पूरे कपूर परिवार के साथ मनाया है


दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) 40 साल की हो गई हैं। रिद्धिमा के जन्मदिन की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रिद्धिमा ने अपना जन्मदिन अपने पूरे कपूर परिवार के साथ मनाया है। रिद्धिमा के जन्मदिन की पार्टी भी हुई है। इस पार्टी की फोटो रिद्धिमा ने खुद शेयर की हैं। लेकिन रिद्धिमा की सबसे स्पेशल गिफ्ट भाई रणबीर कपूर ने दिया है।

रणबीर और आलिया ने रिद्धिमा के जन्मदिन पर खास अंदाज में डांस किया है।  दोनों के डांस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस डांस वीडियो में नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं।वीडियो में नजर आने वालों में मनीष मल्होत्रा, अदार जैन और अन्य हैं. ऐसा लगता है जैसे कपूर के घर में जश्न शुरू हो चुका है

रणबीर और आलिया "आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए" पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों बहुत ही स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस के अंदाज को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

रिद्धिमा ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, उनमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। बर्थडे गर्ल रिद्धिमा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक देखने काफी अच्छा लग रहा है। वहीं, करीना कपूर व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं।

रिद्धिमा ऋषि कपूर के निधन के बाद से मुंबई ही हैं। रिद्धिमा अपने पापा के निधन पर लॉकडाउन के होने के कारण नहीं पहुंच पाईं थीं।  ऋषि के निधन से पूरा परिवार टूट गया था। ऋषि के निधन के बाद से नीतू सिंह भी आए दिन पति को याद करती सोशल मीडिया पर नजर आती हैं।

Web Title: ranbir-kapoor-alia-bhatt-dance-together-for-surprise

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे