लाइव न्यूज़ :

Rana Baali announced: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली', 11 सितंबर को रिलीज, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 16:38 IST

Rana Baali announced: देवरकोंडा की हालिया फिल्म गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित 'किंगडम' थी। यह एक जासूसी और एक्शन आधारित रोमांचक फिल्म थी जो जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देRana Baali announced: ब्रिटिश उसे 'जंगली' कहते थे। मैं इससे असहमत नहीं हूं, वह 'हमारा' अदम्य योद्धा था।Rana Baali announced: हमारे इतिहास के उस सच को सामने ला रहे हैं जिसे दफन करने की कोशिश की गयी थी।Rana Baali announced: 'गीत गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

Rana Baali announced: दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म का शीर्षक 'रणबाली' रखा गया है। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में देवरकोंडा 'रणबाली' की भूमिका में नजर आएंगे जबकि मंदाना 'जयम्मा' का किरदार निभाएंगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म की पहली झलक साझा की, जिसे देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोबारा साझा किया। अभिनेता ने लिखा, "ब्रिटिश उसे 'जंगली' कहते थे। मैं इससे असहमत नहीं हूं, वह 'हमारा' अदम्य योद्धा था।

पेश है 'रणबाली'... हम हमारे इतिहास के उस सच को सामने ला रहे हैं जिसे दफन करने की कोशिश की गयी थी।" इस फिल्म के जरिए देवरकोंडा और मंदाना की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों ने 'गीत गोविंदम' (2018) और 'डियर कॉमरेड' (2019) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

देवरकोंडा की हालिया फिल्म गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित 'किंगडम' थी। यह एक जासूसी और एक्शन आधारित रोमांचक फिल्म थी जो जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी। ‘रणबाली' के अलावा देवरकोंडा 'राउडी जनार्दन' में भी नजर आएंगे।

वहीं, रश्मिका मंदाना हाल ही में नवंबर में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में नजर आई थीं। राहुल रवींद्रन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने 'भूमा देवी' (भू) की भूमिका निभाई थी। वह जल्द ही शाहिद कपूर और कृति सैनन के साथ 'कॉकटेल 2' और रविंद्र पुल्ले के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मैसा' में नजर आएंगी।

टॅग्स :रश्मिका मंदानाविजय देवरकोंडाफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?