लाइव न्यूज़ :

रामायण के 'राम' ने राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात, बोले- रामराज्य की सही परिभाषा समझने की...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2020 13:19 IST

रामायण में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल ने हाल ही में राम मंदिर को लेकर बात की और कहा कि हम सबने रामराज्य की सही परिभाषा समझने की शुरुआत कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे1987 में शुरू हुई रामायण का प्रसारण एक बार फिर से टेलिविजन पर किया जा रहा हैलॉकडाउन के कारण लोगों की मांग के बाद रामायण का प्रसारण किया गया है।

1987 में शुरू हुई रामायण का प्रसारण एक बार फिर से टेलिविजन पर किया जा रहा है। लॉकडाउन के कारण लोगों की मांग के बाद रामायण का प्रसारण किया गया है। शो को फैंस हद से ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस शो के हर एक किरदार को भी एक बार फिर से फैंस जबरदस्त प्यार दे रहे हैं। टीआरपी में भी ये शो  एक नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है। ऐसे में शो से जुड़ी तमाम बाते भी फैंस को आकर्षित कर रही है। 

अब शो के राम यानि अरुण गोविल ने हाल ही में फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है। फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया और सोशल मीडिया पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। अरुण गोविल से पूछा गया कि रामायण के पहले अरुण गोविल और रामायण के बाद के अरुण गोविल को कैसे आप परिभाषित करेंगे?

इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा है कि हर बात के निगेटिव-पॉजिटिव पहलू होते हैं। रामायण से मुझे जो कुछ मिला, वह शायद मैं कितनी भी फिल्में कर लेता, मुझे नहीं मिलता। भगवान राम ने अपना नाम मेरे साथ जोड़ दिया, और क्या देगा भगवान? मैं इंसान ही बना रहूं, बहुत है मेरे लिए।

इसके बाद अरुण गोविल से पूछा गया कि राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अब रामायण का प्रसारण, क्या अब हम रामराज्य की कल्पना कर सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'हम सबने शुरुआत तो कर दी है रामराज्य की सही परिभाषा समझने की। अगर हम राम जी के व्यक्तित्व के तीन गुण - संकल्प, संयम और मर्यादा को अपना लें तो हम सब अपने देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अरुण गोविल ने रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाया था। इस किरदार में वो ऐसे ढले कि लोग इनकी भगवान मानकर पूजा करने लगे थे। आज भी फैंस उनको वही प्यार और सम्मान दे रहे हैं जो 1987 में दिया था।

टॅग्स :रामायणअरुण गोविल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?