लाइव न्यूज़ :

रामायण के ‘राम’ अरुण गोविल हुए 59 के, पढ़ें उनका शानदार सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 12, 2018 11:13 IST

अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी, 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ।

Open in App

अरुण गोविल ने रामानंद द्वारा निर्मित 'रामायण' में राम की भूमिका निभाई थी। इससे उन्हें बहुत प्रसिद्धि भी हासिल हुई। अरुण हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के अभिनेता भी हैं। अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी, 1958 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में ही की। इनके पिता चाहते थे कि यह नौकरी करें, लेकिन इनका सोचना अलग था। अरुण कुछ ऐसा करना चाहते थे, जो अलग हो और यादगार बना रहे और राम का रोल अदा करके उन्होंने ये साबित भी कर दिया।

महज 17 वर्ष की उम्र में अरुण मुंबई चले गए और वहां उन्होंने अपना व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय के साथ ही उन्हें एक्टिंग के लिए भी ऑफर मिलने लगे। वर्ष 1977 में तारा बड़जात्या की फिल्म 'पहेली' में एक्टिंग करने का अरुण को ऑफर मिला और यह उनकी पहली फिल्म थी। 

अरुण का सफर

इसके बाद अरुण ने 'सावन को आने दो', 'सांच को आंच नहीं', 'इतनी सी बात', 'हिम्मतवाला', 'दिलवाला', 'हथकड़ी', और 'लव-कुश' जैसी फिल्मों में काम किया। जब रामानंद ने उन्हें 'रामायण' में राम की भूमिका के लिए ऑफर दिया, तब तक अरुण खुद को एक अच्छे अभिनेता साबित कर चुके थे। रामायण से पहले भी धारावाहिक 'विक्रम और बेताल' में राजा विक्रमादित्य के रूप में भी लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। 

'रामायण' में राम की भूमिका करने के बाद अरुण कभी राम की छवि से बाहर नहीं निकल पाए। जितना प्रसिद्ध अरुण गोविल राम का रोल करने के बाद हुए थे, उतना ही बड़ा खामियाजा भी उन्हें इस रोल के बाद भुगतना पड़ा। लोग उन्हें रोमांस और किसी भी निगेटिव रोल में देखना नहीं चाहते थे। 

आज भी राम की छवि है बरकरार

'रामायण' सीरियल बने लगभग 30 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग अरुण को राम के नाम से ज्यादा जानते है। अरुण ने राम की छवि से निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। राम के रोल के बाद उन्हें ऐसे ही रोल मिलने लगे। इस कारण अरुण ने लगभग 10 साल के लिए फिल्मों से दूरी बना ली और 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लाहिड़ी के साथ मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू कर दी। 

टॅग्स :अरुण गोविलहैप्पी बर्थडेबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की45 की उम्र में भी 'बड़े अच्छे लगते हैं' साक्षी के तेवर, पढ़ें TV से बॉलीवुड तक का सफर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?