लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत भी बन चुकी हैं 'रामायण' में सीता, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 11, 2020 15:00 IST

कंगना की इस फोटो को देखकर बहुत से लोगों को शायद अपने स्कूल प्ले की याद आ जाए जब वो भी तैयार होकर फैंसी कॉम्पटीशन या प्ले में जाया करते थे

Open in App
ठळक मुद्दे फैंस एक बार फिर से 80 और 90 के दशक के सीरिल्य दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है

21 दिन के लॉकडाउन के कारण लोग इन दिनों घरों पर हैं। ऐसे में टीवी सीरियल्स की शूटिंग ना हो पाने के कारण पुराने एपिसोड फिर से टेलीकास्ट किए जा रहे हैं।  ऐसे में फैंस एक बार फिर से 80 और 90 के दशक के सीरिल्य दिखाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है। रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। सीरियल में राम-सीता के रोल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलाखिया नजर आए थे।

1987 ने प्रसारित हुई रामायण को एक बार फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेकिन रामायण में अहम किरदार निभाने वाले कई सितारे अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में रंगोली चंदेल ने कंगना रनौत की एक फोटो शेयर की है।

ये फोटो देखकर आप बस हैरान होने वाले हैं। ये फोटो कंगना रनौत के बचपन की है जब एक्ट्रेस ने स्कूल में सीता का रोल प्ले किया था। रंगोली के द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर जमकर प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं।

फोटो शेयर करते हुए कंगना की बहन रंगोली ने लिखा है कि मायण प्रसारित हो रहा है और मैं कंगना के स्कूल की फोटो शेयर कर रही हूं जब उसने रामायण के प्ले में हिस्सा लिया था। मेकअप, कॉस्ट्यूम और डायरेक्शन कंगना का था। वह मुश्किल से 15 साल की थी और इस तरह तैयार होने के लिए पापा से बहुत डांट खाया करती थी। हालांकि उसने कभी भी इस सब की फिक्र नहीं की। कंगना रनौत फोटो में लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ज्वैलरी भी पहनी हुई है। ऐसे में कंगना खुद बचपन में सीता बन चुकी है। इस तस्वीर की तो कंगना के पास ही एक और लड़की खड़ी है जिसने राम का लुक लिया हुआ है।ये लड़की कंगना से थोड़ी लंबी है। नीचे एक छोटा बच्चा बैठा हुआ है जिसने हनुमान का लुक लेने के लिए बंदर का मास्क लगाया हुआ है।

टॅग्स :रामायणकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस