लाइव न्यूज़ :

The Kapil Sharma Show पर पहुंचे रामायण के सीता राम, कहा- मिलते ही पैरों पर गिर जाते थे लोग

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2020 14:36 IST

कपिल शर्मा के शो पर इस वीकेंड 33 साल पहले दूरदर्शन पर आने वाले 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कपिल ने दीपिका चिखलिया से सवाल कर पूछा कि कहीं सुनील शेट्टी आपके भाई तो नहीं?कपिल के शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने उस दौरान के कई किस्सो को शेयर किया।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी लिस्ट में टॉप शोज में शुमार हैं। कपिल शर्मा के शो पर इस वीकेंड 33 साल पहले दूरदर्शन पर आने वाले 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार आने वाले हैं।  

'रामायण' में अरुण गोविल ने राम, तो दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। इन तीनों ही को दर्शकों की ओर से खासा प्यार मिला था। इसके बाद भी कई कलाकारों ने राम, लक्ष्मण और सीता का रोल प्ले किया, लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी किसी दूसरे कलाकारों को नहीं मिली। इस शो के शूट के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने खोले कई राज

कपिल के शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने उस दौरान के कई किस्सो को शेयर किया। इस दौरान अरुण गोविल ने बताया कि कैसे लोग उन्हें देखते ही उनके पैरों में गिरकर प्रणाम करने लगते थे। यही समस्या सीता का रोल करने वाली दीपिका चिखलिया की भी थी। उन्हें भी देखकर लोग सीता माता बोल पैरों में गिर जाया करते थे। 

सड़क पर ही साष्टांग दंडवत प्रणाम करने लगे थे लोग

अरुण गोविल ने बताया कि एक बार जब वह अपनी पत्नी के साथ मॉरीशस में थे तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद क्या था 'रामायण' वाले श्रीराम समझकर लोग उन्हें बीच सड़क पर ही साष्टांग दंडवत प्रणाम किया। 

जब कपिल ने सीता से पूछा सुनील शेट्टी आपके भाई तो नहीं?

शो के दौरान कपिल ने इन कलाकारों के साथ ढेर सारी मस्ती भी की। कपिल ने दीपिका चिखलिया से सवाल कर पूछा कि कहीं सुनील शेट्टी आपके भाई तो नहीं? इस पर उन्होंने कहा ऐसा क्यों तो कपिल कहते हैं क्योंकि आप धरती की बेटी हैं और सुनील शेट्टी बार-बार कहते हैं ये धरती मेरी मां हैं। कपिल की बात सुनकर सभी कलाकार हंसने लगते हैं।

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोअरुण गोविलरामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!