'रामायण' में रामानंद सागर ने एक्टिंग से भी जीता था फैंस का दिल, दूरदर्शन ने जारी किया वीडियो

By अमित कुमार | Published: April 21, 2020 02:39 PM2020-04-21T14:39:19+5:302020-04-21T14:39:19+5:30

रामानंद सागर की 'रामायण' को लोगों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। लॉकडाउन के दौरान शो ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इन दिनों शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ramanand sagar acting in ramayan video goes viral Video on social media | 'रामायण' में रामानंद सागर ने एक्टिंग से भी जीता था फैंस का दिल, दूरदर्शन ने जारी किया वीडियो

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlightsदूरदर्शन ने ट्वीट कर रामानंद सागर की एक्टिंग की एक क्लीप शेयर की है।क्या आप जानते हैं 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर ने खुद भी इस सीरियल में एक्टिंग की थी।

देश में भर में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में दूरदर्शन एक बार फिर लोगों के लिए 'रामायण' लेकर आया है। 'रामायण' के बाद इन दिनों लोग उत्तर रामायण का आनंद ले रहे हैं। रामानंद सागर को लोग आज भी 'रामायण' की वजह से याद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर ने खुद भी इस सीरियल में एक्टिंग की थी। 

दरअसल,  'रामायण' के एक सीन में देवी-देवताओं के साथ रामानंद सागर भी नजर आए थे। ये सीन तब का था जब भगवान शिव से लेकर सभी देवी-देवता और प्रजा भगवान राम और सीता का गुणगान करते हैं और गीत गाते हैं। इस सीन में रामानंद सागर भगवान की गेटअप में नजर आए थे और राम-सीता के लिए गाना गाया था। ये सीन छोटा भले ही था लेकिन इसके जरिए उन्होंने एक्टिंग में भी अपने परिचय का लोहा मनवाया। 

दूरदर्शन ने ट्वीट कर रामानंद सागर की एक्टिंग की एक क्लीप शेयर की। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। रामानंद सागर धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। बताया जाता है कि उन्हें साधु ने आकर टीवी पर 'रामायण' बनाने को कहा था। बता दें कि रामानंद सागर 2005 में इस दुनिया से चले गए। लेकिन अपने सीरियल्स और फिल्मों के जरिए वह आज भी लोगों के बीच जिंदा हैं।  

Web Title: ramanand sagar acting in ramayan video goes viral Video on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे