लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार

By संदीप दाहिमा | Updated: January 19, 2026 15:42 IST

Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को पूरा विश्वास है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ‘सिनेमा के इतिहास में कई सितारों वाली सबसे बड़ी फिल्म’ बन जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार

Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को पूरा विश्वास है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ‘सिनेमा के इतिहास में कई सितारों वाली सबसे बड़ी फिल्म’ बन जाएगी। पिछले महीने दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने शीर्ष भूमिका निभाई थी और इसकी कहानी कंधार विमान अपहरण कांड, 2001 के संसद हमले तथा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल सहित अन्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।

‘धुरंधर’ फिल्म की प्रशंसा करने वाले वर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘‘धुरंधर 2’ सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी, क्योंकि फिल्म के पहले भाग में हर किरदार ने दर्शकों के मन में बहुत बड़ी जगह बना ली है।’’ निर्देशक ने कहा, ‘‘पहले भाग (धुरंधर) में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं और इसलिए ‘धुरंधर 2’ अब तक की ‘सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर’ फिल्म होगी।’’ फिल्म ‘धुरंधर’ ने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसका दूसरा भाग 19 मार्च को रिलीज होगा।

 

टॅग्स :रणवीर सिंहफिल्मराम गोपाल वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?