लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के इस दिग्गज डारेक्टर को हुआ कोरोना!, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 2, 2020 06:42 IST

रामगोपाल वर्मा का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया। लोग तरह तरह से इस पर कमेंट करने लगे हैं। हांलाकि अधिकरतर लोग राम गोपाल की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2000 के आस पास हो गया है।डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके कहा है कि उनको कोरोना वायरस हो गया है

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। भारत में इस वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। लॉकडाउन के बाद भी देश में तेजी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2000 के आस पास हो गया है। बॉलीवुड के सेलेब्स लगातार इस पर लोगों को जागरुक करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी सिंगर कनिका कपूर संक्रमित पाई गई हैं।  अब डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके कहा है कि उनको कोरोना वायरस हो गया है।

रामगोपाल वर्मा का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया। लोग तरह तरह से इस पर कमेंट करने लगे हैं। हांलाकि अधिकरतर लोग राम गोपाल की क्लास लगाते नजर आ  रहे हैं। लोगों ने उनके इस तरह के मजाक पर डायरेक्टर को ट्रोल भी कर दिया है।

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट करके बताया कि उनके डॉक्टर्स ने उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया है। लेकिन अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राम गोपाल वर्मा ने जब अपनी इस बात झूठ बताया, इसके बाद से यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आए।

खुद को कोरोना संक्रमित बताने के कुछ मिनट बाद ही राम गोपाल ने फिर से ट्वीट किया और पुष्टि की कि उनके डॉक्टर ने उनसे मजाक किया था और यह अप्रैल फूल जे का पैंक था। डायरेक्टर ने इस ट्वीट के जरिए सफाई देने की कोशिश की कोरोना को लेकर उनसे मजाक किया गया था

अपने ट्वीट में वर्मा ने कहा, "वैसे भी मैं सिर्फ इस विकट स्थिति के भारी माहौल को हल्का बनाने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन ये मजाक मुझ पर है और मैंने किसी को अपमानित नहीं किया है, फिर भी मैं सभी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। रामगोपाल वर्मा एक भारतीय फिल्‍म डायरेक्‍टर, स्‍क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर हैं। जो बॉलीवुड के अलावा तेलगू सिनेमा और टेलीविज़न में भी सक्रिय हैं। वर्मा को बॉलीवुड में बेहतरीन निर्देशक के तौर पर पहचाना जाता है। उन्‍होंने अब कई भारतीय और वैश्विक स्‍तर के पुरस्‍कार अपने नाम किये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसराम गोपाल वर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल