लाइव न्यूज़ :

अमृतसर के बीएसएफ कैंपस पहुंचे राम चरण, जवानों के लिए बुलाया अपना घरेलू रसोइया, पकवाया घर जैसा खाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2022 08:44 IST

बीएसएफ के बीच पहुंचे मेगा पॉवर स्टार राम चरण ने नौजवानों की अपने तरह से खातिरदारी की। राम चरण ने विशेषतौर पर उनके लिए अपने घरेलू रसोइए को अमृतसर से बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देराम चरण पंजाब में फिल्ममेकर शंकर की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैंशूटिंग से मौका निकाल कर राम चरण अमृतसर के खासा एरिया के बीएसएफ कैंपस पहुंचे थे

अमृतसरः मेगा स्टार राम चरण इन दिनों अपनी रिलीज फिल्म आरआरआर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की अपार सफलता के बाद  राम चरण फिलहाल अमृतसर, पंजाब में फिल्ममेकर शंकर की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

मेगा पॉवर स्टार राम चरण अपनी विनम्रता और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में वे अमृतसर के खासा एरिया के बीएसएफ कैंपस पहुंचे। बीएसएफ के नौजवानों के बीच अपने पसंदीदा कलाकार के प्रति क्रेज देखने लायक था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बीएसएफ के बीच पहुंचे मेगा पॉवर स्टार राम चरण ने नौजवानों की अपने तरह से खातिरदारी की। राम चरण ने विशेषतौर पर उनके लिए अपने घरेलू रसोइए को अमृतसर से बुलाया था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि  राम चरण अपनी दरिया दिली के लिए जाने जाते हैं। 

देश के प्रति समर्पित बीएसएफ नौजवानों के लिए उन्होंने खासतौर पर हैदराबाद से अपने निजी रसोइए को बीएसएफ के मेस भेजा जो उनके लिए पूरे दिल से घर जैसा खाना पकाए। आरसी15 की शूटिंग के दौरान वे इन नौजवानों के साथ लंच एंजॉय करते हुए नजर आए और साथ हीं उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दिए।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच