लाइव न्यूज़ :

VIDEO: राखी सावंत ने की खुद की लादेन से तुलना, पीएम मोदी को लेकर भी कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 13, 2019 08:58 IST

राखी वीडियो में कहती नजर आईं कि बिग बॉस मेरा हमेशा से फेवरेट रहा है। बिग बॉस 13 में बहुत मजा आ रहा है, उसमें मेरे सभी फ्रेंड हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राखी सावंत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राखी सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के लिए आए दिन शेयर करती रहती हैं।

राखी सावंत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राखी सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के लिए आए दिन शेयर करती रहती हैं। ऐसे में राखी की एक  नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी बिग बॉस 13 के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

इतना ही नहीं इस वीडियो में राखी ने पीएम मोदी और लादेन का भी जिक्र किया है। अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाने वाली राखी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर लोग जमकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

हाल ही में बिग बॉस 13 में घर के अंदर राखी सावंत का जिक्र किया गया था। इसके बाद इसको लेकर राखी सावंत ने तीन वीडियो शेयर किए। एक वीडियो में जहां रखी बिग बॉस की तारीफ करती नजर आईं वहीं, दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस खुद की ही तारीफ करती नजर आईं।

राखी वीडियो में कहती नजर आईं कि बिग बॉस मेरा हमेशा से फेवरेट रहा है। बिग बॉस 13 में बहुत मजा आ रहा है, उसमें मेरे सभी फ्रेंड हैं। रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, शेफाली जरीवाला सब मेरे ही दोस्त है। मुझे पता है कि उन्होंने मेरा थोड़ा नाम उछाला है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, कहते हैं कि जिस पेड़ में फल उगते हैं उसी पर लोग पत्थर मारते हैं। मैं टॉक ऑफ द टाउन हूं।

इतना ही नहीं राखी अलगे वीडियो में कहती नजर आती हैं कि कोई कहते हैं पंजाब की राखी सावंत, कोई कुर्ला की, धारावी की राखी सावंत कहते हैं। पता नहीं कहां कहां की राखी सावंत। दुनियावालों दुनियावालों सुन लो... लेकिन राखी सावंत इस दुनिया में सिर्फ एक ही है। यहां मेहनत करके आए हैं। राखी सावंत बनना कोई आम बात नहीं है। चप्पल घिसकर आए हैं, इतने पापड़ बेलने पड़ते हैं। तब जाकर बनते हैं राखी सावंत। जैसे ओबामा बिन लादेन कैसे बना, कितनी मेहनत से बना, सबको मार मार कर। वैसे ही मेहनत कर हम भी बने हैं, मोदी जी भी मेहनत करके बने हैं।'

राखी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गरअसल हाल ही में बिग बॉस 13 में शेफाली ने शहनाज को पंजाब की राखी सावंत कहा था। 

टॅग्स :राखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत को मिला पाकिस्तानी दूल्हा! पाक में करेंगी तीसरी शादी, इस देश में मनाएंगी हनीमून

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health: ट्यूमर के ऑपरेशन से पहले टूटी राखी, ऑन कैमरा फैन्स से की दुआ मांगने की अपील

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: कैंसर की खबरों के बीच राखी सावंत ने बताया सच, बोलीं- "मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर...जल्द होगी सर्जरी"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल