लाइव न्यूज़ :

बाथटब का राखी सावंत ने वीडियो किया शेयर, कहा-मेरे बॉलीवुड से जाने से करण जौहर हैं अपसेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2020 16:52 IST

राखी का एक खास वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में राखी अपने दिन का हाल बयां करती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अब एक नई वजह से सुर्खियों में हैंराखी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अब एक नई वजह से सुर्खियों में हैं। राखी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कोई ना कोई वीडियो फोटो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। राखी अपने अटपटे बयानों के लिए खासतौर पर जानी जाती हैं। बीते कुछ समय से राखी अपनी शादी के कारण सुर्खियों में है। राखी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, हालांकि उनके पति को आजतक किसी ने देखा नहीं है।

ऐसे में राखी का एक खास वीडियो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में राखी अपने दिन का हाल बयां करती नजर आ रही हैं।  राखी वीडियो में बाथटब में नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों विदेश में हैं।

राखी ने कहा है कि उन्हें मुंबई की बहुत याद आ रही है। शाहरुख, सलमान, अक्षय, विद्या बालन और राखी सावंत हर कोई उन्हें फोन करके उन्हें मिस कर रहा है। जैसे वो बॉलीवुड से चली गई हो।

राखी कहती हैं मेरे इंग्लैंड आ जाने से करण जौहर बेहद अपसेट हैं क्योंकि मैं सबको छोड़कर चली गई हूं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि मैं वापस आ जाऊं और लोगों एंटरटेन करूं।

इस वीडियो के बाद लोग हमेशा की तरह से राखी को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में राखी का लुक और उनकी बड़ी बड़ी बातें यूजर्स के गले नहीं उतर रही हैं। राखी की जमकर मजाक उड़ाई जा रही है।

टॅग्स :राखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत को मिला पाकिस्तानी दूल्हा! पाक में करेंगी तीसरी शादी, इस देश में मनाएंगी हनीमून

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health: ट्यूमर के ऑपरेशन से पहले टूटी राखी, ऑन कैमरा फैन्स से की दुआ मांगने की अपील

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: कैंसर की खबरों के बीच राखी सावंत ने बताया सच, बोलीं- "मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर...जल्द होगी सर्जरी"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?