लाइव न्यूज़ :

राखी सावंत ने किया खुलासा, टीवी के इस शो पर नजर आएंगे उनके पति रितेश

By मेघना वर्मा | Updated: September 9, 2019 10:56 IST

कुछ दिनों पहले राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राखी ट्रासपेरेंट कपड़े में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा। 

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत का गाना 'छप्पन छुरी' रिलीज हो गया है।कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने एनआरआई रितेश से शादी की है।

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले शादी करके सभी को हैरानी में डाल दिया था। राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डाली थी जिसके बाद लोगों ने उन्हें शादी की बधाईयां दी थीं। राखी ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने एनआरआई रितेश से शादी कर ली है। मगर अभी तक राखी के पति ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी है।

अब खबर है कि राखी के पति टीवी के पॉपुलर शो में दिखाई देंगे। राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर कर कर इस बात को बताया है कि उनका नया गाना छप्पन छुरी को वह बिग बॉस सीजन 13 के ओपनिंग एपिसोड में परफॉर्म करेंगी। राखी ने इसके लिए सलमान खान के साथ कर्लस टीवी को भी थैंक्यू बोल है साथ ही कहा है कि उनके इस गाने को अब हिट होने से कोई नहीं रोक सकता।

राखी सावंत ने एक मीडिया इंटरैक्शन में इस बात का खुलासा किया है कि उनके पति टीवी के सिर्फ दो सबसे पॉपुलर शो में नजर आ सकते हैं। एक है सलमान खान का शो बिग बॉस और दूसरा करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ही नजर आएंगे। दोनों ही शो के लिए उन्होंने सलमान और करण से अपील की कि वह उनके पति रितेश को बुलाएं। 

वहीं राखी सावंत ने कहा कि बिग बॉस के ओपनिंग एक्ट में दिखाई देंगी। इसके लिए उन्होंने सलमान खान को उन्हें सपोर्ट करने के लिए बी शुक्रिया कहा। कुछ दिनों पहले राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें राखी ट्रासपेरेंट कपड़े में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा। 

लोगों ने उन्हें खूब भला-बुरा कहना शुरु कर दिया। अब एक बार फिर से राखी ने अपनी उस ड्रेस को लेकर सफाई दी है। एक मीडिया इंटरैक्शन में जब राखी से उनकी ड्रेस को लेकर सवाल किया गया तो वह मीडिया और अपने डिजानर पर चढ़ गईं। उन्होंने कहा जब मीडिया के कैमरे की लाइट उन पर पड़ी तो ड्रेस के आर-पार दिखने लगा।

राखी ने कहा, 'मैं कसम खाकर कहती हूं कि जब गाउन मुझे मेरे डिजाइनर ने दिया तो मुझे नहीं पता था कि वो इतना ट्रांसपेरेंट हैं। वो 25 किलो का गाउन था जिसमें डायमंड का काम था। जब मीडिया की सारी लाइट मुझपर आयी तब मुझे पता चला की ये ड्रेस इतनी ट्रांसपेरेंट हैं। इसमें तो मेरा पूरी बॉडी दिख रहा है। मेरी रोजी रोटी की कसम मुझे मेरे मां की कसम, मैं कल सुबह का सूरज ना देखूं।'

टॅग्स :राखी सावंतसलमान खानकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल