लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर फूट-फूटकर रोईं राखी सावंत, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 30, 2019 17:31 IST

फ्लिटकार्ट के एक शो बैकबेंचर्स जो क्रिसमस से एक रात पहले प्रसारित किया गया था।उसमें रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान ने 'हालेलुया' का मजाक उड़ाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा से ही किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं।राखी सोशल मीडिया पर अपने ड्रामों के कारण छाई रहती हैं

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा से ही किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। राखी सोशल मीडिया पर अपने ड्रामों के कारण छाई रहती हैं।आए दिन राखी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच राखी का एक और वीडियो छाया हुआ है।

वीडियो में राखी जमकर रोती नजर आ रही हैं। राखी के रोने का कारण उनके पति रीतेश नहीं बल्कि बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स हैं। जिनके कारण से राखी सावंत इतना हर्ट हो गई हैं कि वह सोशल मीडिया पर ही रोने लगी हैं।

राखी सावंत ने हाल ही में कुछ वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में राखी रोते हुए अपील करते नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्माता-निर्देशक फराह खान के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज हुई थी।  बवाल बढ़ने के बाद निर्देशक औक कोरियोग्राफर फराह खान ने इस मामले पर माफी मांग ली थी। इसी बात से राखी सावंत काफी आहत हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

राखी सावंत ने रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह कहती दिख रही हैं कि 'हालेलुया' गॉड। दोस्तों आज मैं बहुत दुखी हूं कुछ लोग परमेश्वर का मजाक उड़ाते हैं। 'हालेलुया' का अर्थ है 'परमेशवर हमारे साथ है।' इसके साथ ही वह कहती हैं कि भगवान उन लोगों को माफ करें जिन्होंने 'हालेलुया' का मजाक उड़ाया है। इसके साथ ही वह कहती हैं कि 'हालेलुया' कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं है।

दरअसल फ्लिटकार्ट के एक शो बैकबेंचर्स जो क्रिसमस से एक रात पहले प्रसारित किया गया था।उसमें रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान ने 'हालेलुया' का मजाक उड़ाया था। इसको लेकर काफी बवाल हुआ था।

टॅग्स :राखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत को मिला पाकिस्तानी दूल्हा! पाक में करेंगी तीसरी शादी, इस देश में मनाएंगी हनीमून

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health: ट्यूमर के ऑपरेशन से पहले टूटी राखी, ऑन कैमरा फैन्स से की दुआ मांगने की अपील

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: कैंसर की खबरों के बीच राखी सावंत ने बताया सच, बोलीं- "मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर...जल्द होगी सर्जरी"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?