लाइव न्यूज़ :

Video: कुंभ में इस एक्टर के साथ सिंदूर सजाए पहुंची राखी सावंत, बोलीं- 'संगम में पाप धोने आई हूं...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2019 13:21 IST

राखी सावंत भी कुंभ में संगम स्नान करने पहुंची थीं। इस बात की जानकारी राखी ने अपने इंस्टा पेज पर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराखी इस बार के कुंभ के लिए प्रयाग पहुंचीराखी ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह अपने पाप धोने आई हैं

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह सुर्खियां पाने के लिए कुंभ में पहुंचे गई हैं, वो भी पूरे अपने ड्रामे के साथ।

 राखी सावंत भी कुंभ में संगम स्नान करने पहुंची थीं। इस बात की जानकारी राखी ने अपने इंस्टा पेज पर दी है। राखी ने जो वीडियो पोस्ट किए हैं, उनमें दिख रहा है कि वह कहती नजर आ रही हैं  कि कुंभ में संगम स्नान करके मैं अपना पाप धोने आई हूं। राखी कुंभ मेले में साड़ी पहने नजर आईं। खास और छा जाने वाली बात इस बार ये रही कि अविवाहित राखी की मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी भी दिखाई दी। राखी बकायदा शादीशुदा लुक में यहां पहुंची थीं।

 मीडिया के पूछने से पहले ही राखी ने बता दिया कि वह अविवाहित हैं फिर भी कुंभनगरी में सोलह श्रृंगार कर और सिंदूर लगा कर आई हैं। राखी ने कहा कुंभ मेले के बारे में तो हमेशा सुनती थी मुझे यहां बुलाने के लिए कई न्योते भेजे गए लेकिन भीड़ अधिक होने के डर से आने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थी। उन्होंने कुंभ की व्यवस्था की जमकर तारीफ की थी।

 इतना ही नहीं राखी ने योगी के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आकर अच्छा लग रहा है और हिंदुस्तान की संस्कृति पर गर्व है। राखी इस दौरान एक्टर सुदेश बेदी के साथ  पहुंची थीं। सुदेश ने भी इस दौरान अपनी फीलिंग शेयर की। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया कि  पायलट बाबा ने हमारे पास कुंभ में आने का न्योता भेजा था, इसलिए हमने कुंभ में आने का निर्णय लिया है। 

टॅग्स :राखी सावंतकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस