लाइव न्यूज़ :

राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर पर, अभी तक होश नहीं, भाई दीपू ने दिया ताजा अपडेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2022 14:52 IST

राजू श्रीवास्तव मूल रूप से कानपुर के रहनेवाले हैं लेकिन वह मुंबई में रहते हैं। परिवार से पूछा गया कि क्या कॉमेडियन को मुंबई के किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की योजना है, दीपू ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजू के भाई दीपू ने कहा कि सुधार की गति धीमी है, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।35 दिन हो गए हैं, मगर चिकित्सकों का कहना है कि राजू ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को राजू को 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था

नयी दिल्लीः कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत के बारे में ताजा अपडेट सामने आया है। राजू एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद से भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हास्य-अभिनेता-अभिनेता राजू श्रीवास्तव अभी भी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं। उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जानकारी दी। राजू को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

हास्य-कलाकार और राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि उनके भाई धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, लेकिन वह अभी भी बेहोश है। दीपू ने पीटीआई से कहा, ''हालांकि, सुधार की गति धीमी है, लेकिन वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उनकी हालत स्थिर है और वह फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं। 35 दिन हो गए हैं, मगर चिकित्सकों का कहना है कि राजू ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत है।''

राजू श्रीवास्तव मूल रूप से कानपुर के रहनेवाले हैं लेकिन वह मुंबई में रहते हैं। परिवार से पूछा गया कि क्या कॉमेडियन को मुंबई के किसी अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने की योजना है, दीपू ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं थी। दीपू ने कहा कि ''उनका इलाज एम्स में किया जाएगा और उनके ठीक होने के बाद हम उन्हें घर ले जाएंगे। हमें चिकित्सकों पर पूरा भरोसा है।''

 राजू श्रीवास्तव, 1980 के दशक के अंत से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे हैं। उन्हें 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद काफी लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यधूम्रपान-तंबाकू का सेवन कर रहे हैं तो रहिए अलर्ट?, कैंसर मरीजों को जनना जरूरी, उम्र और सेहत पर असर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?