लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर के साथ मिलकर रोमांटिक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं राजकुमार हिरानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 20, 2019 08:12 IST

Open in App

संजय दत्त के जीवन पर बनी 'संजू' के लगभग एक साल बाद फिल्मकार राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म की पूरी तैयारी कर चुके हैं. माना जा रहा है कि यदि सब कुछ योजनाबद्घ तरीके से हुआ तो हिरानी 'मुन्नाभाई' सीरीज की तीसरी फिल्म को शुरू कर देंगे. इसके अलावा उनके जेहन में एक रोमांटिक फिल्म भी है. यह एक सीधी-सादी लव स्टोरी होगी, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में होंगे. उनके अपोजिट अभी कोई हीरोइन फाइनल नहीं हो पाई है.

हीरोइन फिल्म की शूटिंग से पहले फाइनल की जाएगी. 'संजू' के हिट होने के बाद रणबीर के साथ हिरानी की अच्छी ट्यूनिंग हो गई है. इससे पहले रणबीर की एक झलक वह अपनी फिल्म 'पीके में भी दिखा चुके हैं. इसके बाद वह 'पीके 2' करनेवाले थे, पर 'संजू' को अंतिम रूप दिया गया. वैसे हिरानी के करीबी मानते हैं कि वह बहुत सोच-समझ कर हर फिल्म का प्रोजेक्ट बनाते हैं. विफलता उन्हें मंजूर नहीं है. यही वजह थी कि 'पीके' के निर्माण के दौरान उन्हें पता चला कि इसकी कहानी 'ओह माई गॉड' से काफी मिलती-जुलती है. उन्होंने 'पीके' की शूटिंग रोक कर नए सिरे से इसकी स्क्रिप्टिंग की थी.

अब हिरानी के पास 'मुुन्नाभाई' सीरीज की अगली फिल्म की पूरी स्क्रप्टि तैयार है. लेकिन एक रोमांटिक फिल्म का ख्याल उन्हें आया है. हिरानी के करीबी दोस्त बोमन ईरानी मानते हैं कि जब तक फिल्म फ्लोर पर नहीं जाती है, हिरानी उस राज को अपने तक ही सीमित रखते हैं. असल में बेहतर और हिट फिल्म बनाने का उन्हें एक नशा है. शायद यही वजह है कि रणबीर कपूर हिरानी में अपने दादा जी की छाया पाते हैं.

वह बताते हैं, ''बहुत सारे ऐसे निर्देशक है, जो अपना काम किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं. अपनी फिल्म को पूरी करने के बाद कलात्मक रुचि रखनेवाले लोगों को भी दिखाना पसंद नहीं करते हैं. और कुछ निर्देशक राजकुमार हिरानी की तरह होते हैं, जिनके काम करने का तरीका काफी हद तक मेरे दादा जी जैसा है. अपनी दादी-कृष्णाराज कपूर से सुना है कि मध्य रात्रि को वह अचानक दादी को नींद से जगा देते थे.

उसके बाद उन्हे लेकर आरके स्टुडियो चले जाते थे. साथ में घर के वॉचमैन और अन्य सहयोगियांे को साथ ले लेते थे. वहा जाकर दादा जी कोई नया प्लॉट या कोई नया सीन कैसे शूट किया जाए इस बारे मंे चर्चा करते थे. राजू सर भी कुछ वैसे हैं. 'संजू' उन्होंने एक नहीं, कई बार हमें दिखाई है. एडिटिंग टेबल पर भी राय ली है.

 

टॅग्स :राजकुमार हिरानीरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल