लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत की पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, बकाया नहीं चुकाने के मामले में चलेगा मुकदमा

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 10, 2018 16:36 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को शीर्ष अदालत ने कहा है कि लता खिलाफ जांच आगे बढ़ेगी और आरोपपत्र दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जुलाईः साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी के बकाया पैसे के मामले में उन्हें वार्निंग दी थी, अगर उन्होंने पैसे नहीं चुकाए तो उन्हें अदालती सुनवाई का सामना करना पड़ेगा। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को शीर्ष अदालत ने कहा है कि लता खिलाफ जांच आगे बढ़ेगी और आरोपपत्र दाखिल होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। वहीं, इससे पहले शीर्ष अदालत ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के 10 मार्च 2016 के आदेश को चुनौती देने वाली विज्ञापन एजेन्सी की याचिका पर सुनवाई की थी। कर्नाटक हाईकोर्ट ने लता के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही निरस्त करने के आदेश दिया था। 

इस याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि हम नहीं समझते कि यह रद्द करने योग्य मामला था। हमने इस मामले को लंबित रखा था क्योंकि आपने कहा था कि आप धन का भुगतान करेंगे। आप जायें और मुकदमे का सामना करें। यदि आप निर्दोष होंगी तो आपको बरी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही न्यायालय ने इस मामले को दस जुलाई के लिये स्थगित कर दिया था।

आपको बता दें, मामला साल फरवरी 2016 का है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने रजनीकांत की पत्नी लता को बारह हफ्ते के भीतर एक निजी कम्पनी को 6.20 करोड़ का भुगतान करने का आदेश दिया था। यह भुगतान फिल्म 'कोचडियायन' के अधिकारों को बेचने के संदर्भ में था। 

इस मामले में साल 2016 में विज्ञापन ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमे यह बताया गया था की फिल्म 'कोचडियायन' की निर्माण के समय 10 करोड़ का लोन लिया गया था। लोन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया और जहां तक बात फिल्म के अधिकारों की है तो जो अधिकार हमारी कंपनी को मिलने चाहिए थे वह एरोज इंटरनेशनल को बेच दिए गए। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रजनीकांतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?