लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफीः 2 ऐप्स से जब्त की गई 51 पोर्न फिल्में, पुलिस ने गिरफ्तारी की बताई असली वजह

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2021 09:41 IST

बिज़नेसमैन राज कुंद्रा के साथ अन्य कैदियों जैसा बर्ताव हुआ है और उन्हें बैरक में 200 से अधिक कैदियों के साथ रखा गया है। महाराष्ट्र जेल के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, कुंद्रा को जेल के सर्कल नंबर 6 में बैरक नंबर 4 में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा मामले में छानबीन के दौरान 2 ऐप्स से 51 पॉर्न फिल्में ज़ब्त कींकुंद्रा के निजी लैपटॉप, मोबाइल फोन और स्टोरेज एरिया नेटवर्क डिवाइस से और भी सामग्रियां ज़ब्त की गईंकुंद्रा को जेल के सर्कल नंबर 6 में बैरक नंबर 4 में रखा गया है

अश्लील फिल्मों के निर्माण और ऐप द्वारा प्रसारित करने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पित व उद्योगपति राज कुंद्रा इन दिनों जेल में हैं। वहीं मामले में पुलिस एक के बाद एक नए खुलासे कर रही है। पुलिस ये दावा कर रही है कि राज कुंद्रा के खिलाफ उसके पास पुख्ता सबूत हैं, जिसके बिना पर राज की गिरफ्तारी की गई है।

मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि उसने राज कुंद्रा मामले में छानबीन के दौरान 2 ऐप्स से 51 पॉर्न फिल्में ज़ब्त कीं। पुलिस ने कहा, "इसके अलावा, कुंद्रा के निजी लैपटॉप, मोबाइल फोन और स्टोरेज एरिया नेटवर्क डिवाइस से और भी सामग्रियां ज़ब्त की गईं।"  इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से ही बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के पीछे की असली वजह भी बताया। बकौल पुलिस, कुंद्रा को सबूत नष्ट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया।

तेजी से सबूत मिटाने लगे थे कुंद्राः पुलिस

बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की एक याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी है जिसमें उन्होंने पॉर्न वीडियोज़ मामले में हुई अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था और कहा था कि उन्हें कानूनी नोटिस नहीं मिला था। पुलिस ने कहा कि कुंद्रा और उनके सहयोगी रयान थोरपे को विधिवत नोटिस दिया गया था।आरोपियों ने सबूत नष्ट करने शुरू कर दिए थे।

कुंद्रा की अंतरिम जमानत पर आज होगा फैसला

गौरतलब है कि राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। शिल्पा के पति को 27 जुलाई को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं आज यानी 2 अगस्त को कुंद्रा की अंतरिम जमानत पर मुंबई की सेशन कोर्ट में फैसला होना है। 

200 कैदियों के बीच में राज कुंद्रा गुजार रहे एक-एक दिन

फ्री प्रेस जर्नल ने आर्थर रोड जेल के सूत्रों के हवाले से कहा है कि बिज़नेसमैन राज कुंद्रा के साथ अन्य कैदियों जैसा बर्ताव हुआ है और उन्हें बैरक में 200 से अधिक कैदियों के साथ रखा गया है। महाराष्ट्र जेल के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, कुंद्रा को जेल के सर्कल नंबर 6 में बैरक नंबर 4 में रखा गया है। प्रत्येक बैरक में 200 से अधिक कैदी हैं। बैरक, जिसमें मूल रूप से 50 कैदियों की क्षमता है, अब कुंद्रा सहित लगभग 200 कैदी हैं। वहीं कुंद्रा के साथ गिरफ्तार किए गए कुंद्रा की फर्म के आईटी प्रमुख रयान थोर्पे एक अलग बैरक में रखा गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच