लाइव न्यूज़ :

जो मुझे मिलता था वो कोई और छीन कर ले जाता था, जब राज बब्बर ने अमिताभ बच्चन, शशि कपूर का नाम लेते हुए कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 23, 2022 11:45 IST

साल 2016 में एक साक्षात्कार में राज बब्बर ने बताया था 1982 की फिल्म शक्ति में अमिताभ द्वारा उनकी जगह ली गई थी, जिसमें उनकी भावी पत्नी स्मिता पाटिल भी थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे1982 में राज बब्बर को फिल्म शक्ति में अमिताभ बच्चन से रिप्लेस कर दिया गया थाइसी साल फिल्म नमक हलाल में राज बब्बर को रोल मिला लेकिन बाद में शशि कपूर को दे दिया गयाराज बब्बर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं

Raj Babbar Birthday: दिग्गज अभिनेता व राजनेता राज बब्बर आज 70 साल के हो गए। 40 से अधिक के फिल्मी करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्में कीं। कई फिल्में उनके हाथ से निकल भी गईं। एक साक्षात्कार के दौरान राज बब्बर ने उन फिल्मों का जिक्र किया था जिसमें उन्हें बतौर लीड फाइनल किया गया, लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

साल 2016 में एक साक्षात्कार में राज बब्बर ने बताया था 1982 की फिल्म शक्ति में अमिताभ द्वारा उनकी जगह ली गई थी, जिसमें उनकी भावी पत्नी स्मिता पाटिल भी थीं। यही नहीं उसी साल नमक हलाल में भी उन्हें शशि कपूर द्वारा रिप्लेस कर दिया गया। गौरतलब बात है कि दोनों ही फिल्मों में स्मिता ने भी अभिनय किया था।

फिल्म शक्ति में रिप्लेस किए जाने को लेकर राज बब्बर ने इंडिया टीवी से कहा था. "यह सच है। मैं दिल्ली में नाटक करता था। सलीम-जावेद ने मुझे ले गए। मेरा स्क्रीनटेस्ट हुआ और उसे दिलीप कुमार साहब को दिखाया गया जिन्होंने फिल्म में अमिताभ के पिता की भूमिका निभाई थी। रमेश सिप्पी निर्देशक थे।

राज बब्बर ने बताया, फिल्म के लिए मुझे चुना गया था। लेकिन मुझे फिल्म से हटा दिया गया।" यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि निर्माताओं ने सोचा था कि अमिताभ अधिक कमाई करवाएंगे, राज ने कहा, "यह सही है, वह उस समय एक स्टार थे और मैं बिल्कुल नया चेहरा था।"

इसके बाद राज बब्बर ने नकम हलाल से निकाले जाने के सवाल पर कहा कि  उन्हें नमक हलाल में शशि कपूर से रिप्लेस किया गया था। राज ने कहा, "सर मेरे साथ ऐसे हादसे होते रहे। जो मुझे मिलना चाहिए था वो छीन के कोई और ले जाता था। ये दुर्घटनाएं  मेरे साथ बहुत हुआ करती थीं। मैं जो चाहता था, कोई मुझसे छीन लेता था। राज बब्बर ने बताया,  प्रकाश मेहरा ने मुझे दो फिल्मों के लिए साइन किया था, उनमें से एक नमक हलाल थी।

राज बब्बर ने बताया कि जब मुंबई गए तो रहने के लिए प्रकाश मेहरा ने एक साल के लिए घर दिया। हालांकि जब प्रकाश मेहरा ने बताया कि उनके लिए फिल्म में कोई जगह नहीं है तो राज बब्बर ने उनसे कहा, मैं एक साल और इस घर में रहने जा रहा हूं। बकौल राज, यही कारण है कि मैं मुंबई में अपने लिए एक घर बना पाया हूं।"

टॅग्स :राज बब्बरअमिताभ बच्चनशशि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?