लाइव न्यूज़ :

जो लोग मेरे पास काम लेकर आते थे वे पागल थे, फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने पर बोले राहुल रॉय- ऐसे काम भी किए जो नहीं करने चाहिए थे

By अनिल शर्मा | Updated: October 20, 2021 10:15 IST

फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने पर राहुल रॉय ने कहा कि जो लोग मेरे पास काम लेकर आते थे वे पागल थे। उन्होंने कहा, "लोग कहते थे कि अगर आप काम नहीं करेंगे तो हम किसी और के पास चले जाएंगे।'

Open in App
ठळक मुद्देमेरे करियर में एक ऐसा दौर था जब मैं कुछ भी और सब कुछ कर रहा थाः राहुल रॉयराहुल रॉय ने कहा, मुझे लगता है कि कुछ ऐसे प्रोजेक्ट थे जो मुझे नहीं करने चाहिए थे

मुंबईः 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से रातों-रात स्टार बने राहलु रॉय का करियर उतनी ही तेजी से गिरा जितनी तेजी से वे एक स्टार का खिताब पाए। आशिकी की लोकप्रियता के बाद दोबारा वह जादू बरकरार रखने में नाकाम रहे। और फिर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए। अब अभिनेता ने शोबिज से ब्रेक लेने के अपने फैसले के बारे में खुलासा किया है।

फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने पर राहुल रॉय ने कहा कि जो लोग मेरे पास काम लेकर आते थे वे पागल थे। उन्होंने कहा, "लोग कहते थे कि अगर आप काम नहीं करेंगे तो हम किसी और के पास चले जाएंगे।' गौरतलब है कि राहुल को पिछले साल कारगिल में वेब शो की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक आया था।

राहुल रॉय ने बताया, मेरे करियर में एक ऐसा दौर था जब मैं कुछ भी और सब कुछ कर रहा था। जल्द ही, मुझे एहसास हुआ कि काम को छोड़ देना बेहतर है। और उन्हें (निर्माताओं को) जाने देना है जिसके साथ उनको काम करना है। मैं वही करूंगा जो मैं करना चाहता हूं। 

बता दें कि  शुरुआती सफलता के बाद राहुल रॉय, रॉय जूनून (1992), दिलवाले कभी ना हरे (1992) और गुमरा (1993) में नजर आए। उन्होंने 2007 में रियलिटी शो, बिग बॉस का पहला सीजन भी जीता। अपने करियर को लेकर उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि जिस तरह से मैंने अपना काम किया, सब अनियमित था। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ ऐसे प्रोजेक्ट थे जो मुझे नहीं करने चाहिए थे।

साल 2000 के दशक की शुरुआत में राहुल फिल्मों से दूर हो गए और अपनी पत्नी राजलक्ष्मी खानविलकर के साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए। राहुल ने कहा कि मैं सभी काम नहीं करना चाहता था, लेकिन इसने कुछ सबक भी दिया। अपने फिल्म सफर को लेकर अभिनेता ने आगे कहा, मेरी यात्रा का हर पहलू अच्छा रहा है। मुझे कभी किसी के सामने काम के लिए भीख नहीं माँगनी पड़ी और यह बात आज भी सच है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड के किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!