लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह-अनुपम को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर का ट्वीट , बोले- उन्होंने देश के लिए जितना किया है उतना...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2020 14:52 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने नसीरुद्दीन शाह को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दशक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार फिल्म ए वेडनसडे में अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे नजर आए थेबॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘ए वेडनसडे’ के अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया।

बीते दशक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार फिल्म ए वेडनसडे में अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे नजर आए थे लेकिन फिलहाल दोनों कलाकारों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट्स के बीच बॉलीवुड के इन वेटरन सितारों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। द वायर के साथ इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को ‘ए वेडनसडे’ के अपने सह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा उन्हें ‘जोकर’ कहे जाने की टिप्पणी का जवाब दिया। 

इसके बाद ही लोगों ने निशाने पर नसीरुद्दीन शाह आ गए हैं। हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने नसीरुद्दीन शाह को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अपने ट्वीट में राहुल ने कहा है कि उन्होंने अपने फील्ड में रहते हुए देशे लिए काफी योगदान दिया है।

राहुल ढोलकिया ने ट्वीट करते हुए नसीरुद्दीन शाह का जिक्र किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नसीरुद्दीन शाह भारत के जबरदस्त अभिनेता में से एक हैं। उन्होंने अपनी फील्ड में रहते हुए बाकी लोगों की तुलना में देश के लिए कई योगदान दिये हैं। इस पर बहस नहीं की जा सकती। उनके विचार और अवलोकन भपले ही, लेकिन उनका चरित्र और ईमानदारी नहीं। इतना ही नहीं कि उन्होंने केवल अनुपम खेर को लेकर भी ट्वीट किया है।  उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि खेर साहब समान रूप से एक बहुमुखी अभिनेता हैं और दोनों के बीच जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे इन दोनों कलाकारों के साथ काम करने का सम्मान और खुशी मिली है। मैं सुरक्षित रूप से कह सकता हूं कि उनकी राजनीति, उनकी कला जो भी है, यह सबसे ऊपर है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस