लाइव न्यूज़ :

EID 2020: सलमान और अक्षय की भिड़ंत तय, 'राधे' और 'लक्ष्मी बॉम्ब' का होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 4, 2019 08:24 IST

अगले साल यानी 2020 की ईद पर बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ी टक्कर होने जा रही है, सलमान इस दिन के लिए अपनी फिल्‍म 'राधे : योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' को बुक कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल ईद पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैंफैंस के साने दो बड़ी फिल्में देखने को मिलने वाली हैं

'ईद बोले तो भाईजान'. इस दिन सिर्फ और सिर्फ सलमान खान की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देती है. इसके एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद कोई और फिल्मकार अपनी फिल्म को रिलीज करने की हिमाकत नहीं करता. यह सारा समीकरण पता होने के बावजूद बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार इस अवसर को क्रैक करने की कोशिश में हैं.

पिछले दिनों खबर आई थी कि अक्षय अपनी 'सूर्यवंशी' को ईद के मौके पर रिलीज कर सकते हैं, लेकिन फिर सलमान खान से बातचीत आदि के बाद उन्होंने 'सूर्यवंशी' को तो टाल दिया, लेकिन अब फिर खबर आ रही है कि वह 'लक्ष्मी बॉम्ब' के साथ ईद पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. इस फिल्म के मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल घोषणा भी कर दी है, जिससे सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है.

'लक्ष्मी बॉम्ब' के मेकर्स ने शुक्रवार को ऑफिशियली ऐलान कर दिया कि अक्षय कुमार की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म ईद 2020 पर पर्दे पर रिलीज होगी. दूसरी ओर, सलमान खान पहले ही फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' को इसी दिन रिलीज करने का ऐलान कर चुके हैं. ऐसे में 2020 की ईद पर दो सुपरस्टार्स की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटें का मुकाबला देखने को मिल सकता है. 'लक्ष्मी बॉम्ब' के मेकर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह ऐलान करते हुए लिखा है, ''ईद 2020 को सारे देश में मचेगा शोर, जब फटेगा 'लक्ष्मी बॉम्ब' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में.''

मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है, इसमें अक्षय के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी गई है. बता दें कि फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' 2011 में आई तमिल फिल्म 'मुनि 2 : कंचना' की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं. इसमें पहली बार अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगे.

टॅग्स :अक्षय कुमारसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस