लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस पर जारी है सलमान खान का जादू, रेस 3 ने तीन दिन में ही मचाया धमाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 18, 2018 11:03 IST

ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Open in App

मुंबई, 18 जून: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। फैन्स और क्रिटिक्स ने इसे अच्छा रिव्यू नहीं दिया है लेकिन इसके बावजूद रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग चल रही है। ईद के मौके पर रिलीज इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म ने अपने पहले दिन 29.17 करोड़ की कमाई की, इसी के साथ ही रेस 3 साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है।

दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने अपने कमाई में इजाफा करते हुए 38. 16 करोड़ कमाए। तीसरे दिन (रविवार) को फिल्म ने 39. 16 करोड़ की कमाई की। फ़िलहाल फिल्म ने अब तक कुल 106. 47 करोड़ की कमाई कर ली है।  

बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम हैं। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तोरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म  4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

टॅग्स :रेस 3सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?