लाइव न्यूज़ :

स्वरा भास्कर से महंगा तो दैनिक भास्कर ...'ड्रीमगर्ल' के डायरेक्टर ने स्वरा भास्कर पर किया विवादित ट्वीट, एक्ट्रेस ने दिया मुंह तोड़ जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2020 16:34 IST

हाल ही में ट्रोलिंग का जवाब स्वरा ने दिया है। दरअसल ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने सोशल मीडिया पर स्वरा का मजाक उड़ाया है। जिसका स्वरा ने शांडिल्य को करारा जवाब दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे स्वरा भास्कर फिल्मों के साथ साथ अपने विचारों के साथ भी जमकर सुर्खियों बटोरती रहती हैंस्वरा सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर बेवाकी से अपनी राय व्यक्त करती हैं

स्वरा भास्कर फिल्मों के साथ साथ अपने विचारों के साथ भी जमकर सुर्खियों बटोरती रहती हैं। स्वरा सामाजिक और राजनीतिक हर एक मुद्दे पर बेवाकी से अपनी राय व्यक्त करती हैं। कई बार स्वरा अपने ट्वीट्स के कारण ट्रोलर्स के हत्थे भी चढ़ जाती हैं।लेकिन वह ट्रोलर्स को जवाब देने से कभी पीछे नहीं रहती हैं।

हाल ही में ट्रोलिंग का जवाब स्वरा ने दिया है। दरअसल ड्रीम गर्ल के डायरेक्टर राज शांडिल्य ने सोशल मीडिया पर स्वरा का मजाक उड़ाया है। जिसका स्वरा ने शांडिल्य को करारा जवाब दिया है। 

डायरेक्टर ने हाल ही में ट्वीट किया था। डायरेक्टर ने लिखा था कि सस्ती चीजों पे ध्यान न दें। स्वरा भास्कर से महंगा तो दैनिक भास्कर बिकता है। उनके इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने खुलकर अपनी बात रखी है।

स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। स्वरा ने लिखा है कि  अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना, गुड लक राज शांडिल्य सर।

इसके बाद डायरेक्टर ने एक और ट्वीट किया और लिखा मेरी बात से यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफ़ी लेकिन एक गुज़ारिश आपसे भी है की आप भी किसीके बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष...रही बात मेरी तो अगली बार role ऑफर ज़रूर करूँगा क्यूंकि मुझे आपके एक्टर होने पे कोई आपत्ति नहीं... ।

वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर जल्द ही शीर कोर्मा फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिव्या दत्ता और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।फराज आरिफ अंसारी के निर्देशन में तैयार हो रही इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं की गई है।

टॅग्स :स्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: स्वरा भास्कर के पति अणुशक्ति नगर से हारे, फहाद अहमद ने हार के बाद EVM पर उठाया सवाल; वीडियो वायरल

भारतAnushakti Nagar Results: अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अणुशक्ति नगर सीट में सबसे आगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस