लाइव न्यूज़ :

आर माधवन के बेटे ने देश का नाम किया रौशन, स्विमिंग चैम्पियनशिप में जिता सिल्वर मेडल

By मेघना वर्मा | Updated: September 26, 2019 16:37 IST

माधवन बॉलीवुड के साथ तमिल फिल्‍मों के बड़े नाम हैं। बॉलीवुड में भी उन्‍होंने कई सुपरहिट फिल्‍में की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमाधवन की आने वाली फिल्‍म 'द नंबी इफेक्‍ट' है।माधवन बॉलीवुड के साथ तमिल फिल्‍मों के बड़े नाम हैं।

आर माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं उनके बेटे देश का नाम रोशन करने में लगे हैं। दरअसल आर माधवन के 14 साल के बेटे वेदांत ने एशियन एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप के स्वीमिंग कॉम्पटिशन में फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल जीता है। 

इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर विनर्स की फोटो शेयर कर लिखा, 'इंडिया को एशियन गेम्‍स में सिल्‍वर मेडल मिला। भगवान की कृपा से भारत का प्रतिनिधित्‍व करते हुए वेदांत का पहला आधिकारिक मेडल।' लोग इस फोटो पर लगातार एक्टर और उनके बेटे को बधाई दे रहे हैं। 

इस कॉम्पटिशन में कई देशों ने पार्टिसिपेट किया था। वहीं इस कॉम्पटिशन में थाईलैंड की टीम ने गोल्ड मेडल जीता जबकि कांस्य पद मिला जापान को। इससे पहले भी भारतीय पुरुष टीम इस कॉम्पटिशन को जीत चुका है। आर माधवन को अभिषेक बच्चन समेत, अनूप सोनी रोहित रॉय, राज कुंद्रा जैसी हस्तियों ने बधाई दी है।

माधवन बॉलीवुड के साथ तमिल फिल्‍मों के बड़े नाम हैं। बॉलीवुड में भी उन्‍होंने कई सुपरहिट फिल्‍में की हैं। उन्‍होंने रामजी लंदन वाले, रहना है तेरे दिल में, रंग दे बसंती, तनु वेड्स मनु, 3 ईडियट्स, साला खड़ूस जैसी बॉलीवुड फिल्‍मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्‍म 'द नंबी इफेक्‍ट' है। यह इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर बनी है।

टॅग्स :आर माधवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer: 'धुरंधर' के ट्रेलर में दिखा रणवीर, अर्जुन, माधवन, संजय और अक्षय आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर एक खूनी एक्शन-थ्रिलर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?