लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- आतंकियों को जन्म देने वाली कोख उजाड़ दो, स्वरा भास्कर बोलीं-गटर जैसा मुंह बंद रखो!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2019 04:02 IST

Open in App

 पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देशवासियों में आक्रोश पैदा हो गया है। हर कोई पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की बात कह रहा है। उसे सबक सिखाने, नेस्तनाबूत करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में  सोशल मीडिया पर कई तरह के विवादित पोस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक ट्वीट कुछ दिनों पहले दिल्ली से पूर्व आप नेता कपिल मिश्रा ने किया था। इस ट्वीट के लिए स्वरा ने उन्हें जमकर फटकार लगाई है।

दरअसल पुलवामा की घटना के बाद कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा, बदला एक सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं होगा। बदला उनके 40-50 सैनिक मार कर नहीं होगा। बदला हो जैसे इजराइल लेता है। बदला हो जैसे अमेरिका ने लिया। बदला जैसे श्रीलंका ने लिट्टे के साथ किया। बदला हो इस्लामिक आतंक का पूरा नाश। वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सकें।

इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए स्वरा भास्कर ने ट्विटर इंडिया और ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, इस ट्वीट की आखिरी लाइन नरसंहार के लिए उकसा रही है। स्वरा की इस टिप्पणी पर कपिल मिश्रा भड़क गए और उन्हें जेहादन कह दिया। कपिल ने कहा, आपकी अंगुली बड़ी देर से फ्री हुई ट्वीट के लिए स्वरा भास्कर। बाकी जेहादन ये कल कर चुकीं। जम्मू को बदनाम करने के बाद नया खेल। मुझे ट्विटर से हटाने का। आतंक की कोख उजाड़ने पर तुम सबको इतनी आग क्यों लगी? जेनोसाइड कश्मीरी पंडितों का हुआ था, बंगाल में डायरेक्ट एक्शन डे के दिन हुआ था।' इस पर स्वरा ने कपिल को फिर जवाब दिया।उन्होंने लिखा, ''ये विकृत व्यक्ति हमारे देश का एक निर्वाचित प्रतिनिधि है। घटिया।'' फिर क्या था, कपिल ने फिर ट्वीट किया, जिसका जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा, ''कपिल जी, हमारे सैनिकों की शहादत को अपनी नफरती और घटिया सोच के लिए मंच मत बनाओ। उन वीरों के सम्मान में अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो। बाकी आपको झूठे इल्जाम लगाने की बीमारी है। ये जग जाहिर है। गेट वेल सून!

 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती कार सवार ने हमला कर दिया था, जिसमें 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी। यह आतंकी हमला तब हुआ जब सीआरपीएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। बाद में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलास्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतस्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को एनसीपी (एसपी) युवा विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

बॉलीवुड चुस्कीकॉपीराइट उल्लंघन के चलते अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित

भारतAnushakti Nagar Election Results 2024: फहाद अहमद की हार पर एल्विश यादव ने कसा तंज, कहा- 'स्वरा भास्कर के हिजाब न पहनने की मिली सजा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?