लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा-यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डरे नहीं हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2020 09:01 IST

यहां दीपिका ने एनडीटीवी से बात करते हुए नागरिकता संशोधन कानून पर बात की है।"यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डरे नहीं हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण जल्द एक नई फिल्म लेकर फैंस से रूबरू होने वाली हैं। दीपिका फिल्म छपाक जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में दीपिका फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। हाल ही में दीपिका दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी पहुंचे थे। यहां पर दीपिका (Deepika Padukone) JNU हिंसा के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने साबरमती टी प्वाइंट के पास हो रहे प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन किया

यहां दीपिका ने एनडीटीवी से बात करते हुए नागरिकता संशोधन कानून पर बात की है। ऐसे में दीपिका पादुकोण ने कहा है कि  एक पीढ़ी के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है कि यह जो मानता है उसके लिए लड़ने से डरता नहीं है। 

"यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डरे नहीं हैं। चाहे हमारी सोच कुछ भी हो, लेकिन मेरे ख्याल से हम देश और इसके भविष्य के बारे में सोच रहे हैं, ये अच्छी बात है।"

मुझे गर्व महसूस होता है कि हम खुद को व्यक्त करने से डरते नहीं हैं। यह (अच्छा है) कि हम अपने देश और उसके भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। जो कुछ भी हमारा दृष्टिकोण से हो सकता है, लोगों को सड़कों पर और दूसरी जगहों पर अपनी राय देने को मिल रही है।

पद्मावत स्टार ने यह भी कहा कि लोगों को  अपने विचारों को सामने रखना आवश्यक हो जाता है यदि वे "समाज और जीवन में बदलाव देखना चाहते हैं"। ये बात दीपिका ने जेएनयू में कही है।

आपको बता दें कि 5 जनवरी की शाम को जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट और हिंसा की घटना हुई थी। इसके विरोध में कई बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आए थे। इनमें अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, कृति सेनन, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, अनुभव सिन्हा, नीरज घेवान, विशाल भारद्वाज समेत कई सितारों ने छात्रों के साथ हुई हिंसा पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

5 जनवरी की रात से ही जेएनयू हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, तापसी पन्नू, सौरभ शुक्ला, सुधीर मिश्रा, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्डा जैसे कई सितारे शामिल हुए और हिंसा करने वाले लोगों का जमकर विरोध किया।

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?