लाइव न्यूज़ :

काला हिरण शिकार: चार फिल्मी सितारों को बरी किए जाने को चुनौती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 12, 2019 08:25 IST

Open in App

राजस्थान उच्च न्यायालय ने काला हिरण शिकार मामले में राज्य सरकार की एक अपील पर सोमवार को बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रें और तब्बू को नोटिस जारी किए. दरअसल, सरकार ने 1998 के काला हिरण शिकार मामले में एक निचली अदालत द्वारा इन चारों लोगों को बरी किए जाने को चुनौती दी थी.

न्यायमूर्ति मनोज गर्ग ने एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को भी नोटिस जारी किया. उन्हें भी पिछले साल फिल्मी कलाकारों के साथ बरी किया गया था. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एकमात्र ऐसे आरोपी थे, जिन्हें अक्टूबर 1998 में जोधपुर के पास कनकनी गांव में दो काला हिरणों का शिकार करने के मामले में दोषी ठहराया गया था.

निचली अदालत ने खान को पिछले साल पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी, जबकि पांच अन्य सह आरोपियों को बरी कर दिया था. खान फिलहाल जमानत पर हैं. पांचों लोगों के अपना जवाब दाखिल करने के बाद राज्य सरकार की अपील आगे की सुनवाई के लिए सत्र अदालत के पास वापस भेजी जाएगी. सलमान खान अपनी दोषसिद्धि को सत्र अदालत के समक्ष पहले ही चुनौती दे चुके हैं. सत्र अदालत उनकी अपील पर अभी दलीलें सुन रही है.

टॅग्स :सैफ अली खानतब्बूसोनाली बेन्द्रे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?