लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के सदस्य ने कही कश्मीर में इंटरनेट पर 'गंदी फिल्में' देखने की बात तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर का फूटा गुस्सा, कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2020 16:27 IST

वीके सारस्वत के विवादित बयान पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर प्रीतिश नंदी ने उन पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर लगी इस पाबंदी पर नीति आयोग के सदस्य और पूर्व डीआरडीओ चीफ वीके सारस्वत ने हाल ही में एक शर्मनाक बयान दिया है।उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर में इंटरनेट न हो तो क्या फर्क पड़ता है

 कश्मीर में इंटरनेट बैन को लेकर लगातार बयान आते रहे हैं लेकिन इंटरनेट पर लगी इस पाबंदी पर नीति आयोग के सदस्य और पूर्व डीआरडीओ चीफ वीके सारस्वत ने हाल ही में एक शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर में इंटरनेट न हो तो क्या फर्क पड़ता है? आप इंटरनेट पर क्या देखते हैं? वहां क्या ई-टेलिंग हो रही है? गंदी फिल्में देखने के अलावा आप उस पर (इंटरनेट) कुछ भी नहीं करते हैं। इस बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

 वीके सारस्वत के विवादित बयान पर बॉलीवुड प्रोड्यूसर प्रीतिश नंदी ने उन पर निशाना साधा है।प्रीतीश नंदी ने अपने ट्वीट के जरिए वी.के. सारस्वत पर तंज कसते हुए कहा कि आप नीति आयोग के सदस्य हैं और भारत के एक राज्य के लोगों के बारे में बात करने का यह आपका तरीका है।

प्रोड्यूसर प्रीतिश ने लिखा है कि वाकई श्री सारस्वत? वास्तव में? और आप एक नीति आयोग सदस्य हैं? और यह वह तरीका है जो आप भारतीय राज्य के लोगों के बारे में बात करते हैं, अब एक केंद्र शासित प्रदेश में अन्यायपूर्ण रूप से कम हो गया है?

प्रीतिश के ट्वीट पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। प्रीतिश अपनी बात अपने ही तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कश्मीर घाटी में आम आदमी और मीडिया के लिए इंटरनेट सेवाएं बहाल नहीं करने का कारण राष्ट्र विरोधी तत्वों और आतंकवादियों द्वारा इसके संभावित दुरूपयोग को बताया है। इस बीच, यहां शहर में सरकार संचालित मीडिया सेंटर में बुधवार को उस वक्त भावुक दृश्य देखने को मिला, जब मलेशियाई पर्यटकों के एक समूह को यहां आने के बाद से पहली बार इंटरनेट सेवाओं तक पहुंच मिली। वे 11 जनवरी से कश्मीर की यात्रा पर हैं। उन्हें एक स्थानीय टूर ऑपरेटर मीडिया सेंटर लेकर आया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस