फिल्म में काम देने की आड़ में 21 वर्षीय मॉडल के साथ रेप, प्रोड्यूसर गिरफ्तार
By अनिल शर्मा | Published: September 9, 2021 11:07 AM2021-09-09T11:07:38+5:302021-09-09T11:32:13+5:30
फिल्म में काम देने की आड़ में 21 वर्षीय अभिनेत्री से बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय वेब सीरीज निर्माता को यहां गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Highlightsफिल्म में काम देने की आड़ में 21 वर्षीय अभिनेत्री से बलात्कार मामले में 42 वर्षीय वेब सीरीज निर्माता को यहां गिरफ्तार किया गया हैआरोपी आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी
मुंबईः फिल्म में काम देने की आड़ में 21 वर्षीय अभिनेत्री से बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय वेब सीरीज निर्माता को यहां गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
महिला की शिकायत पर इस साल मार्च में आरोपी आशीष भावसार के खिलाफ गोरेगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि फिल्म में काम देने का वादा कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने यह भी बताया कि मॉडल की शिकायत के आधार पर भावसार के खिलाफ मार्च में केस दर्ज किया गया था और अग्रिम ज़मानत रद्द होने के बाद अब उसे गिरफ्तार किया गया।