Priyanka-Nick Reception: प्रियंका-निक के रिसेप्शन पर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, जानें पूरा अपडेट यहां
By धीरज पाल | Published: December 4, 2018 09:48 PM2018-12-04T21:48:50+5:302018-12-04T22:29:00+5:30
प्रियंका ने पॉप सिंगर निक जोनस के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पहले क्रिस्चन रीति-रिवाजों शादी की और उसके बाद इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है।
दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस मौके पर मेहमानों का जमावड़ा लगने लगा है। यह रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस में रखा गया है। इस रिसेप्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं का आमंत्रित किया गया है। प्रियंका चोपड़ा और निक का परिवार और फिल्मी हस्तियां शामिल हो रहे हैं।
प्रियंका-निक के रिसेप्शन की लाइव अपडेट्स-
- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिसेप्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।
- इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार शामिल हुआ।
- रिसेप्शन के मौके पर जॉय जोनस और सोफिया टर्नर भी शामिल हुए।
- रिसेप्शन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
- दिल्ली के 5 स्टार ताज पैलेस होटल में रखी गई इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा ने सिल्वर रंग के लेहेंगे को चुना था, इसके साथ उन्होंने जूलरी में हैवी नेकपीस और मैंचिंग इयररिंग्स व कड़े पहने। बालों में उन्होंने ट्रडिशनल गजरे की जगह सफेद गुलाब से बना गजरा लगाया था।
Priyanka Chopra and Nick Jonas at their reception at Taj Palace in Delhi. pic.twitter.com/DHaNbtLyd8
— ANI (@ANI) December 4, 2018
इससे पहले शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आया था। दोनों शादी की फोटो प्यूपिल मैगजीन के जरिए पेश की गई हैं। मतलब साफ है कि उनकी शादी की फोटो प्यूपिल मैगजीन को दी गई हैं। उसने की फोटो को फैंस के लिए पेश किया है। ईसाई धर्म की शादी में देसी गर्ल सफेद गाउन में नजर आई हैं जबकि निक काले कोट पैंट में दिखे।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शाादी कर ली है। अब दो रिवाजों से शादी करने के बाद वह एक बार यूएस जाकर शादी करेंगी।
प्रियंका ने पॉप सिंगर निक जोनस के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पहले क्रिस्चन रीति-रिवाजों शादी की और उसके बाद इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है।